देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस सप्ताह सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है. कोई खुश है तो किसी ने इस दिन को बेरोजगार दिवस करार दिया. इन सबके बीच 17 सितंबर 2020 को पीएम ने अपना 70 वां जन्मदिन मनाया. पूरे दिन सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा रहा. सेलिब्रिटी से लेकर आम जनता तक सभी अपने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे थे. देश से लेकर विदेश तक दिनभर शुभकामनाएं लेने के बाद रात में पीएम मोदी अपने ट्विटर हैंडल पर सक्रिय हुए और देशवासियों से बर्थडे गिफ्ट मांगा.
देर रात 12:30 बजे पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया और कहा
“पूरी दुनिया और पूरे भारत के लोगों ने मुझे बधाइयां दी. मैं हर किसी का शुक्रगुजार हूं जिस भी व्यक्ति ने मुझे विश किया. ये शुभकामनाएं मुझे अपने नागरिकों के लिए काम करने और उनकी जिंदगी संवारने की हिम्मत देती हैं.”
प्रधानमंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने अपने अगले ट्वीट में देशवासियों से पांच गिफ्ट मांग लिए उन्होंने लिखा
“क्योंकि बहुत से लोगों ने मुझसे पूछा कि मैं अपने बर्थडे पर क्या चाहता हूं यहां मैं बता रहा हूं कि मुझे अब क्या चाहिए :”
-मास्क पहनते रहिए और अच्छे से पहनिए.
-सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करिए. ‘2 गज की दूरी’ याद रखिए.
-भीड़ भाड़ में जाने से बचिए.
-अपनी इम्यूनिटी को इंप्रूव कीजिए.
‘चलिए इस प्लेनेट को एक हेल्दी प्लेनेट बनाएं.”
क्या पीएम मोदी को देशवासी गिफ्ट दे पाएंगे
पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों से बर्थडे गिफ्ट तो मांग लिया लेकिन उम्मीद नहीं है कि उनको यह गिफ्ट मिलेगा. इसका सीधा सा कारण है, लॉक डाउन के बाद धीरे-धीरे सब कुछ चालू हो गया है. 6 महीने से सरकार सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क जरूरी बता रही है बावजूद इसके लोगों ने इसको अपने जीवन में नहीं उतारा. ऑफिस और बाजार खुलने के बाद सड़कों पर भीड़ दिखती है. आप भी देख रहे होंगे कि 2 गज की दूरी का पालन कितना हो रहा है. यह आप कहीं भी देख सकते हैं.
सबसे महत्वपूर्ण आम जनता की तो बात छोड़ दीजिए क्योंकि उनकी मजबूरियां है बाहर निकलने की. लेकिन बड़े नेता लोग भी अब अपनी राजनीति किए बिना रह नहीं पा रहे हैं. समारोह करने शुरू कर दिए हैं. ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग की हवा तो सरकार की नाक के नीचे और आम जनता को प्रेरणा देने वाले नेता लोग ही निकाल रहे हैं. कहने का मतलब है कि यह गिफ्ट ऐसा है जो देशवासी चाहकर भी अपने प्रधानमंत्री को नहीं दे पा रहे हैं.

Add Comment