PRAKASH K PANDEY/ MOHIT RAI JASWAL
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. कोरोना का ग्राफ गुरुवार को भी 100 से ऊपर रहा. पिछले 24 घंटे में जिले में 129 लोग कोरोना पॉजिटव पाए गए जबकि 135 लोगों ने महामारी को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली. वहीं अगर जिले में मौत की बात करें तो फिर वक्त तक जिले में 85 लोग कोरोना से जीवन की जंग हार चुके हैं.
आम लोगों की लापरवाही ना केवल कोरोना को बढ़ावा दे रही है बल्कि मौत के आंकड़े भी अब धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं जो चिंता का विषय है. अस्पतालों में अव्यवस्था की बातें भी खुलकर सामने आ रही हैं बावजूद इसके लोग अपने ही जीवन को बचाने के लिए गंभीर दिखाई नहीं देते हैं. जिले में वर्तमान में 6200 से ऊपर कोरोना के केस हो चुके हैं जबकि 4600 के करीब लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी जा चुके हैं. जिले में फिलवक्त 1643 एक्टिव केस हैं.
जानिए कहां से कितने मरीज़
सहारनपुर नगर से 73, सरसावा और गंगोह से 9-9, पुवारका और रामपुर मनिहारान से 5-5, देवबंद और नकुड़ 4-4, नांगल और बलियाखेड़ी से 3-3, मुज्जफराबाद से 2, नानौता से 1,जबकि अन्य स्थानों से 11 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.
क्षेत्रवार कोरोना संक्रमित की संख्या
- शहर के बाजोरिया की कोठी के पास संदीप गैस एजेंसी, मंदाकिनी बिहार, नुमाइश कैंप, शंकर नगर, गोविंद विहार और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी से 3-3, मिशन कंपाउंड, शारदा नगर, पुराना आवास विकास, पुलिस लाइन और जनकपुर से 2-2 जबकि रेलवे कॉलोनी, खन्ना भवन, गुरुनानक मार्केट, सेतिया बिहार, मधुबन बिहार, प्रेम वाटिका, पुरानी चुंगी, पेपर मिल, खलासी लाइन, प्रेमपुरी, प्रताप नगर, जाफर नवाज, चंद्रलोक, न्यू माधवनगर, सहारनपुर लैब से, मंगलम अस्पताल,कपिल नर्सिंग होम, जैन कॉलोनी, राघवपुरम, बाल्मिकी बस्ती, हरी नगर, सर्वोदय बिहार, जिला जेल, नाज़िर पुरा, जिला अस्पताल, गढ़ी मलूक, शास्त्री नगर, न्यू कपिल बिहार, पैरामाउंट, कंबो कटेरा, जेवी जैन कॉलेज, आशियाना, आवास विकास, गोविंद नगर, नवीन नगर, राधा बिहार, जम्मू दास, कपिल बिहार, चंदो बाई कॉलोनी,, शुगर मिल, गलीरा चौक, दिल्ली रोड, हिम्मत नगर, नवादा रोड और नवादा तिवाया से एक-एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- सरसावा कस्बे से 3 जबकि छत्रसाली, झबीरण, छापुर, खेरा मवात, हैदरपुर और एयर फोर्स स्टेशन से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- गंगोह के कोली माजरा से आठ और कस्बे से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- रामपुर के नारंगपुर, घासोटी, पीपलतला, पहासू और कुराली से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- पुवारका के प्राथमिक विद्यालय से 2 नगला हार से दो और धोकर पुर से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- नकुड़ कस्बे से एक, मंदौर, बंजारन और लतीफपुर से भी एक-एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- देवबंद के कस्बे से एक, करंजली, लाल वाला और बहादुरपुर से एक-एक रिपोर्ट पॉजिटिव है.
- नागल कस्बे से एक, ताजपुर से एक और चंदेला कोली से एक-एक रिपोर्ट पॉजिटिव है.
- बलिया खेड़ी के सिद्धार्थ कॉलोनी, शेखपुरा कदीम और कोटा से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- मुजफ्फराबाद के जीवाला और बेहट से एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- नानौता से एक रिपोर्ट पॉजिटिव जबकि अन्य स्थानों से 11लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Add Comment