PRAKASH K PANDEY/ MOHIT RAI JASWAL
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. कोरोना की स्थिति जिले में लगातार गंभीर होती जा रही है, तमाम प्रशासनिक कोशिश के बाद भी आंकड़े बढ़ ही रहे हैं. दुःखद रहा कोरोना के चलते 4 मौतें हो गई जिसके बाद यह संख्या बढ़कर 89 हो गई है.
कोरोना संक्रमण की स्पीड पर हालांकि आज लगाम रही. शुक्रवार को जिले में 87 नए संक्रमित केस मिले हैं जबकि 135 लोगों ने महामारी को मात दी है. वही 374 हॉटस्पॉट केंद्र हैं.
कोरोना से सब इंस्पेक्टर की मौत
कोरोना के चलते मेडिकल कॉलेज में एडमिट जनकपुरी थाने के सब इंस्पेक्टर सुरेश चंद शर्मा की मौत हो गई. कुछ दिन पहले ही सुरेश चंद्र शर्मा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी. अधिकारियों के मुताबिक सब इंस्पेक्टर सुरेश चंद शर्मा का कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा. सब इंस्पेक्टर की मौत से पुलिस महकमे में गम के बादल छा गए. विभाग ने कल होने वाली परेड को भी स्थगित कर दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित किया गया है. कोरोना संक्रमण के कारण आज चार मौतें जिले में दर्ज की गई.
जानिए कहां से कितने मरीज़
सहारनपुर शहर से 35, नागल से 9, पुवारका से 6, गंगोह, छुटमलपुर, नकुड, देवबंद से 5-5, सरसावा से 3, सढौली कदीम, रामपुर, मुजफ्फराबाद से 2-2, बलिया खेड़ी से एक और अन्य स्थानों से 7 लोगों की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई है.
किन क्षेत्रों से कितने मरीज
- सहारनपुर नगर के दिल्ली रोड, आवास विकास, मटिया महल, राधा बिहार से 2-2 जबकि माधव नगर, बसंत विहार, विक्टोरिया कॉलोनी जनक नगर, जिला जेल, केशव नगर, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जिला चिकित्सालय, खलासी लाइन, हरेटी, इंद्रलोक कॉलोनी, ज्ञान गार्डन, नानक पुरम, जाफर नवाज, साउथ सिटी, राम नगर, बेहट रोड, कपिल बिहार, दीनानाथ बाजार, मदन पुरी, शांति नगर, प्रकाश लोक, प्रेम वाटिका, स्टार पेपर मिल, पैरामाउंट टयूलिप, कुतुबशेर और पुलिस लाइन से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. नागल के तलहेड़ी से 4, ताजपुर से 2 और नागल, कोरवा, थाना और खेड़ा मुगल से 1-1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है.
- पूवारका के पीकी और लंढोरा से दो-दो, जबकि हरोड़ा और बहेड़ी गुज्जर से एक-एक मरीज पॉजिटिव मिला है.
- गंगोह के कोली माजरा से तीन, बाबू राय और टाकन से 1-1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. छुटमलपुर रोडवेज से 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- नकुड के मंडोर से 2, नयागांव नकुड, अंबेहटा पीर से एक-एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- देवबंद के छिपीवाला से 2 जबकि मेन बाजार, नगली नूर और निहाल खेड़ी से एक-एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- सरसावा कस्बे से एक अंबाला रोड पूरी बाजार और एयरफोर्स से एक-एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सढौली कदीम के थाना बेहट और लतीफपुर से एक-एक रिपोर्ट पॉजिटिव है.
- रामपुर मनिहारान के टपरी और प्रेम नगर से 11 रिपोर्ट पॉजिटिव है.
- मुजफ्फराबाद ब्लॉक के खुशहाली पुर और फतेहपुर कला से एक-एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
- बलिया खेड़ी के रामनगर से एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है जबकि अन्य स्थानों से 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है.

Add Comment