देवबंद के प्राचीन एवं विख्यात श्री राधा वल्लभ जी मंदिर में मोरो का एक जोडा मोर मुकुटधारी भगवान श्री ठाकुर जी के दर्शन करने पहुंचा
मोरो के जोडे को मंदिर प्रांगण में विचरण करते देखकर मंदिर के सभी पुजारी प्रसन्न मुद्रा में दिखे और उन्होने इनके चित्र अपने मोबाईल में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किए
मंदिर के पुजारी पंडित नवनीत लाल शशि गोस्वामी मोरो के जोडो को देखकर प्रसन्न मुद्रा में दिखे उनके साथ छोटा सा बालक भी मोरो के जोडे को निहारता रहा।
लाक-डाउन के चलते जब श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में नहीं पहुंच रहे है तो ऐसे में मोरो का जोडा ही ठाकुर जी के दर्शन करने पहुंचा
गौरवसिंघल
देवबंद। देवबंद के बहुत प्राचीन एवं विख्यात श्री राधा वल्लभ जी मंदिर में आज सुबह मोरो का एक जोडा मोर मुकुटधारी भगवान श्री ठाकुर जी के दर्शन करने को पहुंच गया। देशभर में लाॅक-डाउन के चलते मंदिर में श्रद्धालुओ का आना-जाना तो पूरी तरह से बंद है। ऐसे में अचानक मोरो के जोडे को मंदिर प्रांगण में विचरण करते देखकर मंदिर के सभी पुजारी प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दिए और उन्होने इनके चित्र अपने मोबाईल में कैद कर सोशल मीडिया पर भी शेयर किए। मंदिर से जुडे प्रियांशु गोस्वामी ने उक्त सभी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा “आज मन्दिर में मोर भी ठाकुर जी के दर्शन करने को आए”।
व्यापारी शशांक जैन ने आज उक्त फोटो “बोल वचन डांट काम के इस संवाददाता” को शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। फोटो में मंदिर के पुजारी पंडित नवनीत लाल शशि गोस्वामी मोरो के जोडो को देखकर प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दे रहे है उनके साथ एक छोटा सा बालक भी इन मोरो के जोडो को निहारता दिख रहा है। मोरो का यह जोडा मंदिर प्रांगण में ठाकुर जी के सामने घूम-घूमकर उनके दर्शन करते हुए लिए गए चित्र में साफ दिखाई दे रहा है। मंदिर में विचरण करते हुए मोरो को यह जोडा बडा ही सुंदर प्रतीत हो रहा है।




Add Comment