सहारनपुर. लॉक डाउन के चलते लंबे समय तक बंद रहे बाजारों को अनलॉक में राहत दी गई थी. जिला प्रशासन ने नगर में एक एक तरफ की दुकानें खोलने की सशर्त अनुमति दी थी जिसमें आज परिवर्तन करते हुए जिलाधिकारी ने दोनों और की दुकानें सप्ताह में 6 दिन खोलने के आदेश दिए हैं.
कोरोना के संक्रमण के प्रभाव के चलते प्रत्येक रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रखा गया था. बाकी सप्ताह के बीच की छुट्टियां यानी मंगलवार की बंदी को बंद कर दिया गया था. सप्ताह में केवल रविवार को ही मार्केट बंद रखा जा रहा था लेकिन जिलाधिकारी ने अपने आदेश में परिवर्तन करते हुए मंगलवार को पूर्व की भांति बाजार बंद रखने की अनुमति दी है.
मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी अखिलेश सिंह राइट लेफ्ट का कंबीनेशन खत्म करते हुए दोनों पटरी की दुकानों को सप्ताह में 6 दिन खोलने के लिए संदेश दिया है. उन्होंने संदेश में जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा है.
एक सप्ताह के लिए हुआ परिवर्तन
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के मुताबिक बाजार से संबंधित निर्देश को एक सप्ताह के लिए लागू किया गया है. एक सप्ताह बाद जिला प्रशासन फिर से निर्णय करेगा कि आगे की क्या रणनीति होगी?
बाजारों को खोलने का समय क्या होगा?
बाजार सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खोले जाएंगे. मंगलवार साप्ताहिक बंदी पूर्व की तरह ही रहेगी. एक सप्ताह तक बाजार सुबह 10 बजे से रात 8:00 बजे तक खोले जाएंगे. मंगलवार साप्ताहिक बंदी पूर्व की तरह ही रहेगी. ऐसा एक सप्ताह तक देखा जाएगा. इसके बाद से परिस्थितियों का अवलोकन करने के बाद लिया जाएगा.
व्यापारियों ने जताई खुशी
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देश के बाद व्यापारियों ने जिलाधिकारी को आभार प्रकट किया है. गौरतलब है कि व्यापारी पिछले काफी समय से दोनों पटरी की दुकानें खोलने के लिए मांग कर रहे थे.



Add Comment