“सहारनपुर में 34328 वाहनों के मालिकों को चालान जारी किए गए. जबकि, उल्लंघन के लिए अन्य 1736 वाहन जब्त किये गये.”
सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कोविड-19 के कारण लगायी गयी पाबंदियों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए अब तक 6008 से अधिक लोगों को पकड़ा गया है. पुलिस के सात जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार इसके अलावा, जनपद में 125090 वाहनों को चेक कर 34328 वाहनों के मालिकों को चालान जारी किए गए. जबकि, उल्लंघन के लिए अन्य 1736 वाहन जब्त किये गये.
पुलिस विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 23 मार्च से सात जुलाई तक जिला पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 1141 प्राथमिकी दर्ज की. इस अवधि में 6008 लोगों पर कार्रवाई की गई. इसके अनुसार जिले में 125090 वाहनों की जांच की गई और इनमें से 34328 को चालान जारी किये गये, जबकि अन्य 1736 जब्त किये गये.
आंकड़ों के अनुसार उल्लंघन करने वाले वाहनों के मालिकों से जुर्माने के रूप में कुल मिलाकर 3,41,77,300 रुपये प्राप्त किए गए हैं. आंकड़ों के अनुसार पुलिस ने धारा 151/107/116, के तहत अब तक 5850 लोगों पर कार्रवाई की है
मंगलवार तक उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सहारनपुर में अब तक कोविड-19 के 460 मामले सामने आये है और इनमें से अभी 97 मरीजों का इलाज चल रहा है. आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक इस महामारी से एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 358 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी.

Add Comment