लखनऊ. कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश में लॉकडाउन किया गया. अब देश को धीरे धीरे खोला जा रहा है. इसके साथ ही सरकार ने मानवीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई उपायों को बताया है जिनमें से मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग महत्वपूर्ण है. सरकारी दिशा निर्देश के बाद भी आमजन में मास्क को लेकर घोर लापरवाही देखी जा रही है. लोग बिना मास्क के सड़कों पर दिखाई दे जाते हैं. ऐसे में प्रदेश सरकार ने ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए योजना बनाई है. इस योजना के मुताबिक मास्क के ना लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा. पहले यह जुर्माना 100 रुपये था. प्रदेश के एडीशनल चीफ सेक्रेट्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा
बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए प्रशासन ने बनाई योजना
July 8, 2020
1 Min Read

Add Comment