कानपुर /उत्तर प्रदेश. 8 दिन पहले 8 पुलिसकर्मी की मौत के जिम्मेदार विकास दुबे कानपुर वाला अब इतिहास बन गया है. सुबह 6:00 बजे एसटीएफ की टीम ने विकास दुबे को इनकाउंटर में मार गिराया.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह 6:00 बजे भौती बाईपास के पास गाड़ी पलटने के बाद यह एनकाउंटर हुआ. एसटीएफ की टीम विकास दूबे को उज्जैन से कानपुर गाड़ी के रास्ते लेकर जा रही थी लेकिन गाड़ी पलटने के बाद विकास दूबे भागने लगा जिसके चलते पुलिस के साथ जमकर मुठभेड़ हुई. पुलिस मुठभेड़ में विकास दुबे बुरी तरह से घायल हो गया जिसे जिला चिकित्सालय में लाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया.
पुलिस ने मामले की पुष्टि की
8 पुलिसवालों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने की डॉक्टरों ने पुष्टि कर दी है. उसके मौत के खबर को डॉक्टर ने कंफर्म कर दिया है. वहीं एसटीएफ के कॉन्स्टेबल भी इन काउंटर में घायल हुए.
बहुत करीब से हुआ मुठभेड़
विकास दुबे का एनकाउंटर एसटीएफ के मुताबिक गाड़ी के पलटने के बाद हुआ. बकौल एसटीएफ विकास दुबे हथियार छीन कर भाग रहा था जिसके बाद उसे रोकने की कोशिश किया गया लेकिन विकास नहीं माना जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हुआ. 5 मीटर की दूरी से विकास दुबे को पुलिस ने मार गिराया.
तड़के ही गांव वालों ने सुनी गोलियों की आवाज
भौंती बाईपास के आसपास के गांव वालों ने बताया कि सुबह 6:00 बजे के आसपास खेत से गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई दी थी. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि विकास दुबे की तरफ से भी काफी गोलियां चलाई गई. हालांकि अधिकारियों ने इस पर अभी कोई भी बयान जारी नहीं किया है.
विकास दुबे समेत छह ढेर
कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे समेत उसके गैंग के 6 गुर्गे अभी तक पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं. वीरवार को हमीरपुर से विकास दुबे के खास अमर को भी पुलिस ने मार गिराया था. इससे पहले विकास के मामा और उसके साथी को पहले दिन ही पुलिस ने मार गिराया था.
उज्जैन से गिरफ्तार हुआ था कुख्यात विकास दुबे
कल मध्य प्रदेश पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर विकास दूबे को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गिरफ्तार किया था. मंदिर में दर्शनों के बाद गार्ड ने उसको पहचाना जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और वहीं विकास दुबे को पकड़ लिया गया.


Add Comment