उज्जैन/ मध्य प्रदेश. सरेंडर और गिरफ्तारी के दावों के बीच महाकाल पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर 5 लाख के इनामी विकास दुबे को अपने कब्जे में ले लिया. मध्य प्रदेश पुलिस यूपी पुलिस के उज्जैन पहुंचने का इंतजार कर रही है. तब तक विकास को मीडिया से दूर रखा जाएगा.
8 दिन पहले कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या का आरोपी विकास दुबे उज्जैन पहुंचा था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह गुरुवार की सुबह बाबा महाकाल के दर्शन के लिए गया था जहां गार्ड ने उसे पहचाना. कई रिपोर्ट्स में उसके द्वारा खुद की पहचान जाहिर करने की सूचना भी दी जा रही है. पहचान होते ही स्थानीय पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया.
महाकालेश्वर मंदिर से सुबह तकरीबन 9:55 पर विकास दुबे को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया. एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को देख विकास दुबे मंदिर के सामने अपना नाम चिल्लाया. उसने कहा, “मैं विकास दूबे हूं कानपुर वाला” जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.
पिछले 8 दिन से विकास दुबे की तलाश कर रही पुलिस को बड़ी राहत मिली है. घटना को अंजाम देने के बाद विकास दुबे पहले दिल्ली एनसीआर पहुंचा लेकिन पुलिस दबिश को देखते हुए वह मध्य प्रदेश के उज्जैन चला गया जहां मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
गुरुवार की सुबह यूपी में 2 एनकाउंटर किए गए जिसमें विकास दुबे के 2 साथी मारे गए. यूपी पुलिस ने विकास दुबे के पांच साथियों को इनकाउंटर में अब तक ढेर कर दिया है. वहीं कई साथी गिरफ्तार भी हो चुके हैं.
गुरुवार की सुबह विकास दुबे के 2 साथी प्रभात मिश्रा और बउआ दूबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. बकौल पुलिस कानपुर पुलिस टीम फरीदाबाद में गिरफ्तार विकास दुबे के खास प्रभात मिश्रा को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कानपुर जा रही थी. रास्ते में प्रभात में पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की. इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी. पुलिस ने जवाबी गोली चलाई तो प्रभात घायल हो गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं विकास का दूसरा साथी बुआ दूबे इनकाउंटर में इटावा में मारा गया.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:



Add Comment