लखनऊ/उत्तर प्रदेश. कोरोना वायरस के चलते देश में लॉक डाउन का तीसरा सत्र चल रहा है. राज्य सरकारें कोरोना से निपटने के लिए हर संभव कोशिशें कर रही हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव में इतिहास रचा है. प्रदेश सरकार ने 54000 बेड तैयार कर कीर्तिमान स्थापित किया है. इसके साथ ही सरकार ने 9000000 लोगों को रोजगार देने का मास्टर प्लान तैयार कर लिया है.
कोरोना वायरस काल में उत्तर प्रदेश सरकार की कोशिशों के चलते राज्य को दो कीर्तिमान मिले हैं एक तो 54000 बेड कोविड 19 अस्पताल में तैयार कर लिए हैं वही मात्र 2 महीने में सभी जिलों में वेंटिलेटर की व्यवस्था कर सेवा की अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है. कोविड-19 अस्पताल में 54000 बेड की व्यवस्था करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है. सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी टीम 11 के साथ प्रतिदिन बैठकर करते हैं. उनके जरिए आने वाली समस्याओं के निदान की कोशिशें करते हैं.
कहां थे कहां आ गए हम
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का पहला मामला 3 मार्च को सामने आया था प्रदेश के 75 जिलों में से केवल 39 में ही वेंटिलेटर की व्यवस्था थी लेकिन 2 महीने के अंदर ही योगी सरकार ने शेष 36 जिलों में भी वेंटिलेटर की व्यवस्था उपलब्ध कराई. इसके साथ ही 54000 बेड कोविड-19 अस्पतालों में तैयार करवा कर कीर्तिमान स्थापित किया. ऐसा करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य भी बन गया.
सीएम की अपील
सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टरों से अपील की है और कहा है कि यह सेवा करने का अवसर है. संवेदनशीलता के साथ सेवा करके देखभाल करके दिल जीतने का अवसर है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि क्षमता का आकलन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया जाता है इसलिए आपदा काल में बेहतर से कार्य करें. योगी आदित्यनाथ ने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और टेक्निशियंस को सही प्रशिक्षण देने के लिए भी कहा है.
रोजगार उपलब्ध करवाएगी सरकार
आज रविवार को अपनी टीम इलेवन के साथ बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद के तहत 90 लाख लोगों को रोजगार के अवसर सरकार मुहैया कराएगी. सीएम ने कहा कि एमएसएमई के तहत रोजगार के नए अवसर तलाशे जाएं.
प्रदेश में फ़िलवक्त 90 लाख इकाइयां हैं. नई इकाई को लगाने के लिए पर्यावरण के साथ अनापत्ति के सभी तरह के नियमों को सरल किया जाएगा.
सरकार के इस निर्णय के बाद जहां रोजगार की समस्या को हल करने में सरकार कामयाब होगी वहीं कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई को और मजबूती से लड़ सकेगी.












Add Comment