New Delhi. कोरोनावायरस के प्रभाव के कारण देशभर के सभी स्कूल 15 मार्च से ही बंद है. ऑनलाइन शिक्षा पर सरकार ने जोर दिया है जिसके चलते स्कूल संचालकों ने ऑनलाइन एजुकेशन के जरिए बच्चों को शिक्षा देना जारी किया है. माना जा रहा है कि लॉक डाउन के बाद भी ऑनलाइन शिक्षा पर सरकार का फोकस रहेगा.
संक्रमण के काल में सरकार द्वारा दी जा रही छूट के बाद 15 जुलाई से स्कूलों का खुलने की संभावना है लेकिन स्कूलों में छात्रों की संख्या बहुत कम हो रहेगी. केवल 30 से 50% छात्र ही स्कूल जा सकेंगे. इस संबंध में केंद्र सरकार जल्द ही गाइडलाइन जारी कर सकता है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूलों को लेकर गाइडलाइन तैयार कर रहा है लेकिन अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है. जल्द ही इसके सार्वजनिक होने की संभावना है.
बदलाव के साथ खुलेंगे स्कूल
15 जुलाई के बाद स्कूल खुलते हैं तो इसमें काफी कुछ बदलाव आपको देखने को मिलेगा.
# स्कूल में एक बार में 33 से 50% बच्चे ही स्कूल जा सकेंगे.
# स्कूलों को ऑनलाइन शिक्षा पर ध्यान देना होगा.
# छात्रों की संख्या के मुताबिक टॉयलेट, पानी पीने की व्यवस्था, हाथ धोने की सुविधा को बढ़ाना होगा
# सबसे विशेष यह हैं कि स्कूल हफ्ते में सिर्फ दो से तीन दिन खुल सकेंगे.
स्कूलों पर फैसला राज्य सरकार अपने स्तर पर लेगी
जैसे लॉक डाउन पर केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को छूट संबंधी गाइडलाइन जारी करने का आदेश दिया था वैसे ही माना जा रहा है की स्कूलों पर भी केंद्र की गाइड लाइन के मुताबिक फैसला राज्य सरकार कर सकेंगे लेकिन केंद्र स्कूल खोलने की गाइडलाइन जारी करने में अभी इंतजार करेगा. उसी के आधार पर राज्य सरकार निर्णय ले सकेगी. ऐसी संभावना है कि जून के अंतिम सप्ताह में गाइडलाइन को रिव्यू किया जाएगा.15 जुलाई निश्चित से नहीं है इसमें बदलाव भी किया जा सकता है.









Add Comment