नई दिल्ली. राशन कार्ड, रेल यात्रा, हवाई यात्रा से लेकर शिक्षा तक जीवन से जुड़े कई पहलुओं में बदलाव 1 जून से देखने को मिलेंगे. लॉक डाउन का चौथा चरण 31 मई को खत्म हो रहा है लेकिन देश के हालात देखकर पांचवें चरण का लगना लगभग तय है इसी बीच कुछ सुविधाएं बहाल होंगी तो कुछ में बदलाव होगा. जानिए क्या होंगे यह बदलाव..
वन नेशन वन राशन कार्ड स्कीम
1 जून से गरीबों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने राशन कार्ड के नियमों में बदलाव करते हुए वन नेशन वन राशन कार्ड योजना को लागू करने का ऐलान किया है. 20 राज्यों में लागू होने वाली इस योजना के तहत राशन कार्ड धारक किसी भी राज्य से राशन ले सकते हैं.
उत्तर प्रदेश में शुरू होगी बस सेवा
कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के कारण बंद पड़ी उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें 1 जून से चलेंगी. सेनिटाइजर और मास्क के साथ बसों का संचालन होगा. यात्री को बैठने से पहले सेनिटाइजर का उपयोग करना होगा. सबसे खास बात यह है कि 1 वर्ष में केवल 30 यात्री यात्रा कर पाएंगे.
पटरी पर धीरे धीरे आएगी रेल
रेल मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक 1 जून से दुरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी और पूर्वा एक्सप्रेस के साथ तकरीबन 100 ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी. इसमें यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन जरूरी होगा.
एमएनएनआईटी की सेमेस्टर एग्जाम ऑनलाइन
उत्तर प्रदेश के मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 2019-20 सत्र की ऑनलाइन सेमेस्टर परीक्षाएं 8 जून से शुरू होगी. बीटेक एमटेक , एमएससी अंतिम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, प्रोजेक्ट वर्क फॉर ऑनलाइन, वायवा 8 से 12 जून तक होंगे. 15 से 19 जून तक समस्त परीक्षाएं होंगी और 30 जून को ऑनलाइन रिजल्ट डिक्लेयर किया जा सकता है.
कर्नाटक में खुलेंगे धार्मिक स्थल
1 जून से कर्नाटक के सभी मंदिर, मस्जिद और चर्च खुलेंगे. सरकार के मुताबिक सावधानियां बरतकर अपने आराध्य का दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु. लेकिन धार्मिक समारोह पर प्रतिबंध जारी रहेगा.
गोएयर से हो सकेगी उड़ान
केंद्रीय विमानन मंत्री प्रदीप सिंह पुरी ने 25 मई को हवाई सेवा शुरू किए जाने की घोषणा की थी. दूसरी एयरलाइंस कंपनियों ने बुकिंग शुरू कर दी लेकिन गोएयर ने बुकिंग ने शुरू नही की थी. अब गो एयर 1 जून से बुकिंग शुरू कर देगा.
हरियाणा में गर्मी की छुट्टी
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एक नोटिस जारी कर 1 जून से 25 जून 2020 तक अवकाश घोषित कर दिया है. साथ ही साथ ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के स्टूडेंट्स की परीक्षा की जानकारी देते हुए 1 जुलाई 2020 की तिथि तय की है.
जारी होगा एसएससी का परीक्षा कैलेंडर
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन इस साल सी एच एस एल टियर वन, जूनियर एग्जीक्यूटिव जेई पेपर वन, स्टेनो ग्रेड सी और डी, सीएचएसएल 2019 के लिए स्किल टेस्ट और सिलेक्शन फेज 8 के लिए परीक्षाएं आयोजित करेगा. तारीखों की घोषणा 1 जून के बाद होगी.

Add Comment