मेरठ/उत्तर प्रदेश. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण जिला मेरठ से एक बंदर की हरकत ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. कांग्रेस ने एक वीडियो उत्तर प्रदेश के अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की है और सरकार की लापरवाही को आधार मानकर झूठ आने की बात कही है.
क्या है मामला
दरअसल, आज सुबह से एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर कोरोनावायरस की जांच के लिए ले जाए जा रहे सैंपल को लेकर भाग जाता है और पेड़ पर चढ़ जाता है. उसके बाद बंदर सैंपल को धीरे-धीरे फाड़ने लग जाता है और उसको खाने की कोशिश करता है.
यह वीडियो मेरठ का बताया जा रहा है जहां मेरठ मेडिकल कॉलेज में बंदर अस्पताल से कोरोनावायरस जांच का सैंपल लेकर भाग गया और पेड़ पर बैठकर किट को चबाने लगा. हालांकि वीडियो किसने बनाया और बंदर के हाथ में दिख रहा जांच किट कोरोना जांच का सैंपल है या किसी अन्य जांच का, इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है. माना जा रहा है कि जांच सैंपल लेकर भागते समय लैब टेक्नीशियन बंदर के पीछे दौड़े लेकिन वह पेड़ पर चढ़ गया और टेक्नीशियन ने इस वीडियो को बना लिया.
राजनीति हुई तेज
बंदर के सैंपल लेकर भागने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने सरकार पर हमला करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बंदर का वीडियो को जारी किया है और कहा है कि कोरोना संदिग्धों के जांच के लिए जमा किए गए टेस्ट सैंपल था जिसे लेकर बंदर भाग गया. संक्रमण के बीच यह सरकार की लापरवाही का उदाहरण है.
लोगों में भय
बंदर की इस हरकत के बाद लोगों में डर बन गया है कि कहीं जांच सैंपल कोरोना संक्रमित हुआ तो कुछ भी हो सकता है. इसमें संक्रमण के फैलने का खतरा है और यह भी पहचान पाना मुश्किल है कि आखिर सैंपल लेकर कौन सा बंदर भागा था.









Add Comment