सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. जनपद में 8 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिलने के बाद से यहां संक्रमितों की संख्या 234 हो गई है जिनमें से 201 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं जिन्हें हम क्वॉरेंटाइन किया गया है.
गौरतलब है कि जिला सहारनपुर में एक समय बड़ी तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़े थे लेकिन जिला प्रशासन की मुस्तैदी और देखरेख के चलते इसको रोकने में मदद मिली थी. 200 तक पहुंचने के बाद राहत की खबरें आनी शुरू हुई और 190 कोरोना वायरस के मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए थे लेकिन प्रवासियों की वापसी के बाद यह आंकड़ा फिर से बढ़ने लगा है. वर्तमान में 2 34 मामले कोरोना के जिले में दर्ज हैं जिनमें से 201 लोग की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और वह अपने घर में होम क्वॉरेंटाइन है.
लंबे समय तक रेड जोन में रहने वाले सहारनपुर को जिला प्रशासन रेड जोन से बाहर निकालने में कामयाब रहा था लेकिन आज सुबह 6 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से फिर से चिंताओं के बादल छाने लगे शाम होते होते 8 नए मामले सामने आए. हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली से घर लौटे आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सहारनपुर में फिर से संक्रमितो का ग्राफ बढ़ना शुरू हो गया. आज शुक्रवार को कुल 14 मामले सामने आए हैं. अगर एक्टिव मामले की बात करें तो जनपद में इस समय 33 कोरोनावायरस के एक्टिव मामले हैं.
वर्तमान में हैं चार हॉट स्पॉट एरिया
इससे पूर्व दोपहर में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की नेगेटिव रिपोर्ट मिलने के बाद से 21 हॉटस्पॉट क्षेत्रों को समाप्त कर दिया गया है और उन्हें सामान्य श्रेणी में रखा गया है. लेकिन नए कोरोना संक्रमित मिलने के कारण चार थाना क्षेत्रों देवबंद, चिलकाना के ग्राम मनोहरपुर में गागलहेडी के गांव हसनपुर में और थाना सदर बाजार के राज विहार कॉलोनी को हॉटस्पॉट एरिया में रखा गया है. इस तरह से वर्तमान में जिले में चार हॉट स्पॉट क्षेत्र हैं.
एक अपील
बोलवचन टीम आपसे निवेदन करती है कि प्रशासनिक दिशा निर्देशों का पालन करें. भीड़ भाड़ में जाने से बचें, मास्क का बराबर इस्तेमाल करें औरों को भी प्रेरित करें. जीवन आपका है इसकी सुरक्षा के लिए आप की अपनी जिम्मेदारी भी है उसे समझें और प्रशासन का सहयोग करें.








Add Comment