सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. जनपद में 6 नए कोरोना पॉजीटिव केस मिलने के बाद से यहां संक्रमितों की संख्या 226 हो गई है जिनमें से 201 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं जिन्हें हम क्वॉरेंटाइन किया गया है.
गौरतलब है कि जिला सहारनपुर में हॉटस्पॉट क्षेत्र के कुल 205 और 21 प्रवासियों समेत 226 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिनका इलाज करने के बाद 201 कोरोना पॉजिटिव केस का फिर से जांच कराया गया. रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन लोगों को डिस्चार्ज कर होम क्वॉरेंटाइन कराया गया है. इस संबंध में जिलाधिकारी सहारनपुर ने जानकारी साझा करते हुए कहा है कि जिले में वर्तमान में 25 कोरोना एक्टिव केस हैं.
जिलाधिकारी ने बताया है कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की नेगेटिव रिपोर्ट मिलने के बाद से 21 हॉटस्पॉट क्षेत्रों को समाप्त कर दिया गया है और उन्हें सामान्य श्रेणी में रखा गया है. लेकिन नए कोरोना संक्रमित मिलने के कारण चार थाना क्षेत्रों देवबंद, चिलकाना के ग्राम मनोहरपुर में गागलहेडी के गांव हसनपुर में और थाना सदर बाजार के राज विहार कॉलोनी को हॉटस्पॉट एरिया में रखा गया है. इस तरह से वर्तमान में जिले में चार हॉट स्पॉट क्षेत्र हैं.

Add Comment