कोविड-19 के खतरे से पूरी दुनिया जूझ रही है. अभी तक ना तो कोविड-19 के इलाज के लिए कोई वैक्सीन बन पाई है और ना ही कोई दवा. इसी बीच में एक और कोविड भारत में दस्तक दे रहा है जो कोविड-19 की तरह खतरनाक है. भारत वायरस का हॉटस्पॉट केंद्र बन सकता है.
भारत में कोविड-19 के बाद बनाना कोविड का खतरा बढ़ रहा है. राहत की बात यह है कि इस वायरस से इंसानी जीवन को कोई खतरा नहीं है लेकिन केले की फसल को भारी नुकसान इस वायरस से होगा.
क्या है कोविड बनाना
बनाना कोविड फंगस है जो केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचाता है. केले के उत्पादन के मामले में भारत विश्व में सबसे आगे है. बिहार उत्तर प्रदेश में केले की अच्छी खासी फसल की जाती है.
किसानों को होगा नुकसान
देश में किसान बड़े पैमाने पर केले की खेती करते हैं. यदि यह वायरस होता है तो किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा. लॉक डाउन की मार को झेल रहे किसान पर ‘बनाना वायरस’ की मार दोहरी मार होगी. आर्थिक रूप से टूट चुके किसानों के लिए इससे बचाव करना मुश्किल लग रहा है.
पूरी दुनिया में बनाना कोविड कारण दो लाख करोड़ रुपए से अधिक के केले की फसल का नुकसान हो चुका है. टीवी चैनल आज तक के मुताबिक नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ बनाना की निदेशक इस उमा ने बताया कि इस वायरस से उत्तर प्रदेश और बिहार में अधिक नुकसान होगा. हालांकि बीमारी को रोकने की कोशिश की जाएगी.सबसे महत्वपूर्ण है कि कोविड-19 की तरह बनाना कोविड का भी कोई इलाज नहीं है.

Add Comment