PRAKASH K PANDEY
नई दिल्ली.कोरोना वायरस के प्रभाव से बचने के लिए देश में पहले जनता कर्फ्यू और उसके बाद से तकरीबन 75 जिलों को लॉक डाउन कर दिया गया. इतना ही नहीं जनता जब सरकार के नियमों का पालन नहीं कर रही थी तो पंजाब में सरकार ने कर्फ्यू का ऐलान कर दिया. ऐसा करने की वजह भी है क्योंकि वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तकरीबन चार सौ बीस तक पहुंच चुकी है. इतना ही नहीं 8 लोग इस महामारी से अपने जीवन से हाथ धो बैठे. वायरस के प्रभाव को देखते हुए दिल्ली, राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड में पूरी तरह से लोग डाउन कर दिया गया है जबकि अन्य राज्यों में प्रभावित जिलों को लॉक डाउन किया गया है.
हम घर में आइसोलेट हो गए हैं. बाहर नहीं जा रहे हैं. हमें अपने आपको सुरक्षित रखना है. सरकार का निर्देश हमें अपने बचाव में मानना है. लेकिन इसके साथ ही एक बचाव और हमें करना होगा और वह बचाव है फोमाइट्स से. अब यहां यह जानना जरूरी है कि फोमाइट्स क्या होते हैं और कैसे इससे बचना है.
फोमाइट्स क्या चीज होती है
फोमाइट्स वह वस्तु होती है जिस पर कि वायरस अटैच हो जाता है. एक उदाहरण के तौर पर आप समाचार पत्र लीजिए हमारे घर में रोज सुबह न्यूज़ पेपर आता है.अखबार वाला लड़का हमें न्यूज़पेपर देता है और हम न्यूज़पेपर पढ़ते हैं लेकिन न्यूज़पेपर में वायरस अटैच हो सकता है.न्यूज़ पेपर फोमाइट्स के रूप में कार्य कर सकता है. इसके अलावा और भी चीजें हैं जैसे दूध के पैकेट को ही ले लीजिए. मिल्क पैकेट भी एक फोमाइट्स की तरह काम कर सकता है. तो जो समस्या है वह फोमाइट्स से है और हमें फोमाइट्स से दूर रहना है. हमें अपने घर में फोमाइट्स की एंट्री नहीं करने देनी है.
फोमाइट्स से कैसे बचें
फोमाइट्स की समस्या तो आपने समझ ली अब इसके समाधान के बारे में भी जान लेना जरूरी है.सवाल है कि क्या इस समस्या का कोई समाधान है? जवाब है हां, जैसे मिल्क पैकेट हैं तो उनको रनिंग वाटर में डिटर्जेंट के साथ धो सकते हैं. उसके बाद आप उनको इस्तेमाल कर सकते हैं. आपने बाहर से कुछ और सामान मंगाया है अगर वह सामान खराब होने वाला नहीं है तो उसके कार्टून को वहीं छोड़ दीजिए. ऐसा करने से 12 से 24 घंटे के बाद वायरस वहीं मर जाएगा और आप उसका उपयोग कर सकेंगे. इसके अलावा और भी बातें हैं जैसा देखा जा रहा है कि लोग अभी भी बाहर घूम रहे हैं या वाकिंग कर रहे हैं यह सब चीजें 15 दिन के लिए कम से कम रोक देनी चाहिए और ऐसा करना भी होगा, अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो हम रिस्क जोन में हैं. अगर आपका बाहर जाना बहुत जरूरी है तो ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे? घर आइए सबसे पहले आप किसी भी दरवाजे को या किसी भी हैंडल को टच ना करें. घर आकर सबसे पहले आप अपने कपड़े चेंज कीजिए और उनको वॉश कीजिए नहाईये. अगर आप बाहर गए हैं तो आपको पूरी तरह से नहाना चाहिए. आपके बच्चे बाहर जा रहे हैं या आपके सर्वेंट्स वगैरह बाहर जा रहे हैं उन पर आपको ध्यान रखना होगा. इन सब चीजों का ख्याल रखना होगा. घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और फोमाइट्स को खुद से दूर रखिए. घर पर रहकर भी हमें फोमाइट से दूर रहना है. कोरोना से डरना नही लड़ना है वो भी सावधानी और बुद्धिमानी से.

Add Comment