COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

मंत्री जी 2 गज दूरी का पाठ पढ़ा रहे थे और नेता उनके नजदीक आ रहे थे, जो बोले वही बना मज़ाक

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री के सहारनपुर दौरे के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग मजाक बनकर रह गया. मंत्री जी के साथ फोटो खिंचवाने और अपने नंबर बढ़ाने के लिए नेताओं ने दो गज तो छोड़िए 2 इंच की दूरी नही बनाई.
दरअसल प्रदेश के वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना शेख उल हिंद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के लिए सहारनपुर पहुंचे थे. पिछले काफी समय से मेडिकल कॉलेज में अनियमितता की शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद सरकार ने कॉलेज के प्रिंसिपल का तबादला कर दिया था. बावजूद इसके व्यवस्थाओं को लेकर मेडिकल कॉलेज हमेशा सवालों में रहा.


कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के सहारनपुर पहुंचने के बाद जनपद के अधिकारियों ने पुलिस लाइन में सलामी गारद कर अभिवादन किया जिसके बाद सुरेश खन्ना पिलखनी मेडिकल कॉलेज पहुंचे. मेडिकल कॉलेज में सुरेश खन्ना ने मरीजों और चिकित्सकों से बातचीत की और उनका स्वास्थ्य का हालचाल जाना.

इतना ही नहीं कोरोना पॉजिटिव महिला और एक अन्य पुरुष के ठीक होने पर कैबिनेट मंत्री ने उन्हें पुष्प भेंट किया जिसके बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया.
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए मीटिंग ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा के स्थानीय नेता भी उनके साथ रहे.


खूब उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
दौरे के दौरान संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना अपने नेताओं के कारण चर्चा में रहे. दरअसल सुरेश खन्ना 2. 29 सेकेंड तक मीडिया को अपने आने का कारण और उसके बाद की जानकारी दे रहे थे. इतना ही नहीं कैबिनेट मंत्री सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करते हुए 2 गज की दूरी बनाए रखने के लिए मीडिया को बता रहे थे. इसी दौरान पार्टी के नेतागण उनसे 2 इंच की दूरी भी नहीं बना सके. जिसके चलते अब मीडिया पर मंत्री जी के आगमन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के मजाक बनने की खबर चल रही है.