नई दिल्ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पहले 3 महीने एम आई छूट के बाद अब अगले 3 महीने तक भी ईएमआई में छूट देने का ऐलान किया था जिसके बाद बैंकों ने अब छूट देने की तैयारी कर ली है. पहले राहत मार्च-अप्रैल मई के महीने के लिए दी गई जिसे बढ़ाकर जून जुलाई-अगस्त कर दी गयी है. बैंकों ने इस पर प्रक्रिया शुरू कर दी है.
लॉक डाउन में आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक सभी बैंकों ने ईएमआई किस्त में छूट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस प्रक्रिया में आपको को बस एक छोटा सा काम करना होगा.
अगर आप स्टेट बैंक के ग्राहक हैं
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से यस लिखकर बैंक को भेजना है. स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को मैसेज कर कहा है कि इस बार ईएमआई किस्त को चुकाने में अगस्त तक छूट के लिए कोई प्रक्रिया नहीं करनी है.
दूसरे बैंकों में रहेगी यह व्यवस्था
अन्य बैंकों की बात करें तो केनरा बैंक ने एक मोबाइल नंबर जारी किया है जिस पर आपको मैसेज भेजने के लिए कहा गया है. अन्य बैंक ग्राहकों से फोन कर यस और नो की जानकारी हासिल कर रहे हैं.
इससे पहले ईएमआई किस्त में ब्याज बढ़ाने को लेकर मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई हुई.
सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से 2 सप्ताह में जवाब मांगा है.

Add Comment