सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. पूरे देश भर में कोरोना वायरस के प्रभाव से बचने के लिए लॉक डाउन किया गया है. लॉक डाउन के दौरान शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है बावजूद इसके शराब की तस्करी पर रोक लगाना अभी तक संभव नहीं हो पाया है. पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर शराब तस्करों और कच्ची शराब बनाने वालों को गिरफ्तार कर रही है. इतना ही नहीं शराब की तस्करी में शामिल लोगों का भी पहचान किया जा रहा है.
आज शनिवार को एक शराब तस्कर का खुलासा करते हुए पुलिस हैरान रह गयी. दरअसल,शराब तस्करी में दूसरे लोगों का मिलना एक आम बात हो सकती है लेकिन लॉक डाउन में वायरलेस विभाग के एक कर्मचारी की पहचान शराब तस्कर के रूप में हो तो जरूर हैरानी का विषय होगा.
थाना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर में वायरलेस डिपार्टमेंट के कर्मचारी द्वारा शराब पिलाने व बेचने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि पिछले काफी दिनों से पुलिस को ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि थाना क्षेत्र में शराब बेची और पिलाई जा रही है इसको लेकर क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय की निगरानी में पुलिस ने थाना सदर बाजार क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया. जिसमे से एक व्यक्ति वायरलेस डिपार्टमेंट के हेड ऑपरेटर है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:


Add Comment