COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

बोल वचन खास

एक सिरप 17 दिन और कोरोना से जीत, 4 साल की बच्ची ने दी कोरोना को मात

सूरत/ गुजरात. कोरोना वायरस का नाम सुनकर जब कंपकपी छूट जाती है ऐसे में आपको यह पता लगे की 4 साल की एक बच्ची ने 17 दिन तक कोरोना से जंग लड़ते हुए एक सिरप के सहारे महामारी को हरा दिया तब आप निश्चित ही खुशी से झूम उठेंगे.
ऐसा ही एक मामला गुजरात के सूरत में सामने आया है. महामारी से घबराने की नहीं सतर्क रहने की जरूरत है. सकारात्मक सोच ने दो लोगों को जीवनदान दिया. इसमें से एक 4 साल की बच्ची माहिरा भी शामिल है. शुक्रवार को कोरोना के 26 मरीज मौत को मात देकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए वहीं एक बच्चा मध्यप्रदेश के जबलपुर से डिस्चार्ज होकर घर लौट आया था.
शुक्रवार को 26 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए लोगों में 4 साल की माहिरा की चर्चा है. 4 साल की माहिरा 17 दिन जिंदगी के लिए जंग लड़ी और आखिरकार उसने जीत हासिल कर ली. इस दौरान माहिरा को हॉस्पिटल में दवा के रूप में सिरप ही दिया गया और 5ml सिरप से माहिरा ने जीत हासिल की.
70 साल की चंद्रिका बेन जरीवाला भी ठीक होने वालों में से एक थी. चंद्रिका बेन को केवल बीपी की समस्या थी संक्रमण के बारे में उनको जानकारी भी नहीं थी. 15 दिन में चंद्रिका बेन केवल दो रोटी ही खा पाई. लेकिन दूध और अन्य लिक्विड खूब पिया. उन्हें कोरोना के संक्रमण को ख़त्म करने वाला सिरप दिया जाता था.
8 साल के आकर्षण सोनी ने भी जिंदगी की जंग जीत ली है. 18 दिन पहले कोरोनावायरस का सुनते ही परिवार के होश उड़ गए. हॉस्पिटल ले जाते समय आंखों में आंसू और मन में मायूसी थी. लेकिन आकर्षण सोनी गुरुवार को डिस्चार्ज होकर अपने घर आ गया.घर आने पर आकर्षण का ताली बजाकर सभी ने स्वागत किया.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.