COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

ट्रेंडिंग न्यूज़

योगी वचन: उत्तर प्रदेश में कोरोना तबलीगी जमात की देन, होगी सख्त कार्रवाई

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने तबलीगी जमात दोषी ठहराया है. एक निजी चैनल पर दिए साक्षात्कार में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीमारी एक अलग विषय है, यह अपराध नहीं है लेकिन संक्रमण को छुपाना एक गंभीर अपराध है और यह अपराध तबलीगी जमात ने किया है.
इंटरव्यू के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा जिस तरह से उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण फैला वह तबलीगी जमात की देन है यदि जमाती संक्रमण को नहीं छुपाते तो उत्तर प्रदेश में पहले चरण में ही इस संक्रमण को नियंत्रित कर लिया जाता.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी जिन्होंने बीमारी छुपाई है उन पर कार्रवाई की जाएगी. चैनल में इंटरव्यू के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा गाजियाबाद में तबलीगी जमातियों ने महिला नर्स से अभद्र काम किया और गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ सहित कई स्थानों पर कोरोना वारियर्स के साथ दुर्व्यवहार किया. सीएम ने कहा कि हमने पहले सभी को समझाया लेकिन ना मानने की स्थिति में कठोर कार्रवाई करने का निर्णय लिया. सीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे लोगों की सुरक्षा करना सरकार का काम है. कोई भी व्यक्ति कोरोना कैरियर बनकर इस संक्रमण को फैलाएगा तो सरकार कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई करेगी. इसे स्पष्ट रूप से समझ लेना जरूरी है.
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार की जागरूकता और सावधानी के चलते बड़े प्रदेश में कोरोना के फैलाव की रफ्तार पर रोक लगाई जा सकी है. शनिवार के दिन खबर लिखे जाने तक यूपी में संक्रमितों का आंकड़ा 2381 तक पहुंच गया है जबकि 654 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं 42 लोगों को कोरोना के कारण मौत हो चुकी है.