देश में लॉक डाउन को देखते हुए घर में रहने वाले लोगों को आदर्श रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से दोबारा शुरू किए गए टीवी सीरियल रामायण ने कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिए हैं. रामानंद सागर के इस पुराने शो का आज आखिरी एपिसोड रात 9:00 बजे प्रसारित किया जाएगा इससे पहले इस शो को जबरदस्त टीआरपी मिल रही है.
ऐसा पहला मौका नहीं है जब रामायण टीआरपी के मामले में नंबर वन बना हो. 2015 में भी रामायण में सबसे अधिक टीआरपी जनरेट करने वाले प्रोग्राम के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज गई थी.इसकी लोकप्रियता को देखते हुए अब इसी प्रोग्राम को 4 मई से स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाएगा.
दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा है,
विश्व रिकॉर्ड!! दूरदर्शन पर रामायण के दोबारा प्रसारण ने वर्ल्ड वाइड विवर स्कोर तोड़ दिया है. 16 अप्रैल को प्रसारित रामायण के एपिसोड में विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर लिया इस दिन 7.7 करोड़ लोगों ने रामायण देखी.
क्या ख़ास था रामायण के 16 अप्रैल के शो में जिसने रच दी इबारत
आप सभी ने रामायण के सभी एपिसोड देखे होंगे लेकिन आप सोच रहे होंगे कि आखिर 16 अप्रैल के एपिसोड में ऐसा क्या खास था जिसके चलते एपिसोड ने विश्व कीर्तिमान बना लिया.
तो परेशान ना होइए! हम आपको याद दिला देते हैं कि 16 अप्रैल के दिन रामायण के एपिसोड में मेघनाथ ने लक्ष्मण जी को शक्ति बाण मारा था जिसके आगे की कथा दिखाई गई थी. इस एपिसोड में विभीषण के कहने पर लंका जाकर हनुमान जी सुषेण वैद्य को उनके घर सहित उठा लाते हैं और उसके बाद वैद्य के कहे के अनुसार संजीवनी बूटी के लिए पूरा पर्वत उठा लाते हैं. इसी दौरान भरत और हनुमान जी का संवाद भी दिखाया गया था. लक्ष्मण जी की मूर्छा टूटने का सीन भी 16 अप्रैल को ही दिखाया गया था.
आज समाप्त हो रही है रामायण
रामायण के प्रसारण में इन दिनों उत्तर रामायण दिखाया जा रहा है जिसमें लव कुश प्रसंग चल रहा है आज रामायण का अंतिम एपिसोड है. 4 मई से रामायण का प्रसारण स्टार प्लस पर शुरू किया जाएगा. दूरदर्शन पर डीडी भारती चैनल पर महाभारत दिखाई जा रही है.
क्यों दिखाये जा रहे हैं पुराने धारावाहिक
टीवी चैनलों पर इन दिनों पुराने धारावाहिक दिखाए जा रहे हैं. बिग बॉस, देख भाई देख, सीआईडी, ऑफिस-ऑफिस, बालिका वधू, श्रीमान श्रीमती, आहट खिचड़ी, साराभाई वर्सेस साराभाई, व्योमकेश बख्शी, चाणक्य जैसे कार्यक्रम का दोबारा प्रसारण किया गया है. हालांकि इन सब में रामायण ने कीर्तिमान स्थापित किए हैं जो अविश्वसनीय है.
दरअसल लॉक डाउन की वजह से फिल्मों और टीवी सीरियल की शूटिंग बंद पड़ी है. ऐसे में चैनलों के सामने अपनी टीआरपी को बचाए रखना बेहद चुनौतीपूर्ण है.




Add Comment