नई दिल्ली. गृह मंत्रालय की ओर से आज बड़ी खबर आई है. 3 तारीख को खत्म होने वाला लॉक डाउन अब 17 मई तक चलेगा. कोरोनावायरस का कहर देश-दुनिया में जारी है. भारत में लॉक डाउन की अवधि समाप्त होने वाली थी. अब से ठीक 2 दिन बाद यानी 3 मई के बाद लॉक डाउन भारत में खत्म हो रहा था लेकिन आज सुबह से कड़ी हलचल के बाद शाम होते-होते गृह मंत्रालय ने लॉक डाउन 3.0 यानी तीसरे सत्र की घोषणा कर दी. लॉक डाउन देश में 17 मई तक जारी रहेगा. हर रोज नये मामले बढ़ते जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल मामले 35 हजार पार कर चुका है. शुक्रवार सुबह तक देश में संक्रमण का कुल आकंड़ा 35043 है. इसमें से 1147 लोगों की मौत हो चुकी है.
संक्रमण की रफ़्तार को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह के बाद गृह मंत्रालय ने लॉक डाउन 3.0 की घोषणा कर दी.
जानिए क्या कहा गृह मंत्रालय ने
लॉकडाउन को 4 मई के बाद दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है.
गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत आदेश जारी कर लॉकडाउन को 4 मई के बाद दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है: MHA
पहले से और ज्यादा होगी कढ़ाई
देश में लॉक डाउन 3.0 लागू होते ही कढ़ाई और बढ़ जाएगी यानी कि स्कूल,कॉलेज,रेल, जहाज कुछ नहीं चलेगा. इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन को सोशल डिस्टेंसिंग के सख्त आदेश जारी किए गए हैं.


Add Comment