COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

न्यूज़

अब गुरु जी बनेंगे कोरोना योद्धा, जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए का आदेश

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. देश में कोरोना संकट को देखते हुए शासन प्रशासन की ओर से नए प्रयोग किए जा रहे हैं. सोशल डिस्टेंसिंग का 100% पालन कराने के लिए जनपद स्तर पर प्रशासन कढ़ाई किए हुए है. इसी क्रम में आज एक नया अध्याय जुड़ गया. अब महामारी में गुरु जी लोग कलम से सहायक कर्मयोद्धा बन जाएंगे.
दरअसल, जनपद सहारनपुर में बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और बैंक प्रबंधन में सहायता के लिए एक परिषदीय अध्यापक, एक शिक्षा मित्र और एक अशंकालिक अनुदेशक को तैनात करने के लिए जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार सिंह को निर्देशित किया.


जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के आदेशों के अनुपालन में बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार सिंह ने सभी बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग और सहायता किए जाने के लिए शिक्षामित्र, अध्यापक और अशंकालिक अनुदेशक को तैनात करने के आदेश जारी कर दिया है.
आदेश के अनुसार आज बुधवार से शिक्षक अपने आवास के नजदीक के बैंक में अपनी सेवाएं देंगे. आदेश के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश भी दिए गए हैं.