sumesh anand jha
मुंगेर. चंद्र उपयोग के लिए कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पहले बुजुर्ग मां के साथ मारपीट की और फिर उसके पैसे छीनकर भाग गया. घायल अवस्था में महिला अपनी पुकार लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे पागल करार दे थाने से भगा दिया.
दरअसल, मुंगेर जिले में मुंगेर के किला परिसर इलाके में वृद्ध महिला जख्मी हालत में घूम रही थी. स्थानीय लोगों को तरस आया तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया लोगों को उस महिला ने जो बताया वह इंसानियत को शर्मसार और रिश्तो को तार-तार करने वाला था. स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्ध महिला मुंगेर के बरियारपुर की पछियारी टोला निवासी कमली महतो की पत्नी गुलरिया देवी है. गुलरिया के चार बेटे उमेश, भोला, रंजीत और शंभू जिनकी शादियां हो चुके हैं और वह लोग अपने अपने परिवार के साथ रहते हैं. चारों बेटों के होने के बावजूद गुलरिया गांव के बाहर एक झोपड़ी में रहती है. गुलरिया का आय का स्रोत सरकार से मिलने वाली वृद्धा पेंशन है जो 400 रुपए हैं. यही वह राशी है जिसकी वजह से गुलरिया घायल हुई. गुलरिया के तीसरे बेटे रंजीत ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और पैसे छीन कर भाग गए. घायल गुलरिया बदहवास स्थिति में थाने पहुंची और सारी कहानी पुलिस को बताई लेकिन पुलिस की कार्यवाही ने गुलरिया को बेसहारा होने का पूरा एहसास कराया. पुलिस ने गुलरिया को पागल करार देकर थाने से भगा दिया. गुलरिया कहती है कि 19 साल पहले कमली महतो की मृत्यु हो चुकी है. जिसके बाद उसके बेटों ने उसे घर से निकाल दिया. ग्रामीणों के सहयोग से अपना गुजर-बसर करती है. गुलरिया को वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत ₹400 मिलता है. गुलरिया ने बताया कि इसी के कुछ पैसे उसके पास थे जिसे शुक्रवार की सुबह उसके पुत्र रंजीत ने छीन लिया. जब गुलरिया ने इसका विरोध किया तो रंजीत और उसकी पत्नी शर्मीलीया देवी ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया.

Add Comment