COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

तीन जोन में बंटा देश, जानिए आपका जिला किस जोन में आता है और क्या होगा प्रभाव? पढ़ें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों की सूची

PRAKASH KUMAR PANDEY

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कल पूरे देश में लॉक डाउन 3.0 की घोषणा कर दी. इसके अनुसार देश में 4 मई से 2 सप्ताह के लिए लॉक डाउन को बढ़ा दिया गया है. 17 तारीख तक लॉक डाउन रहेगा. इस बीच केंद्र सरकार ने पूरे देश को तीन हिस्सों में विभाजित किया है जिन्हें रेड जोन, ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन में रखा गया है. केंद्र सरकार के वर्गीकरण के बाद आपका जिला किस जोन में आता है इसके लिए हमने पूरी सूची तैयार की है इसके अनुसार…

उत्तर प्रदेश

रेड जोन

  • आगरा
  • लखनऊ
  • सहारनपुर
  • कानपुर नगर
  • मुरादाबाद
  • फिरोजाबाद
  • गौतम बुध नगर नोएडा और ग्रेटर नोएडा
  • बुलंदशहर
  • मेरठ
  • रायबरेली
  • वाराणसी
  • बिजनौर
  • अमरोहा
  • संत कबीर नगर
  • अलीगढ़
  • मुजफ्फरनगर
  • रामपुर
  • मथुरा
  • बरेली

ऑरेंज जोन

  • गाजियाबाद
  • हापुड़
  • बागपत
  • बस्ती
  • बदायूं
  • संभल
  • औरैया
  • शामली
  • सीतापुर
  • बहराइच
  • कन्नौज
  • आजमगढ़
  • मैनपुरी
  • श्रीवास्तव
  • बांदा
  • जौनपुर
  • एटा
  • कासगंज
  • सुल्तानपुर
  • प्रयागराज
  • जालौन
  • मिर्जापुर
  • इटावा
  • प्रतापगढ़
  • गाजीपुर
  • गोंडा
  • मऊ
  • भदोही
  • उन्नाव
  • पीलीभीत
  • बलरामपुर
  • अयोध्या
  • गोरखपुर
  • झांसी
  • हरदोई
  • कौशांबी

ग्रीन जोन

  • बाराबंकी
  • खीरी
  • हाथरस
  • महाराजगंज
  • शाहजहांपुर
  • अंबेडकरनगर
  • बलिया
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • देवरिया
  • फर्रुखाबाद
  • फतेहपुर
  • हमीरपुर
  • कानपुर देहात
  • कुशीनगर
  • ललितपुर
  • महोबा
  • सिद्धार्थ नगर
  • सोनभद्र
  • अमेठी

उत्तराखंड

रेड जोन

  • हरिद्वार

ऑरेंज जोन

  • देहरादून
  • नैनीताल

ग्रीन जोन

  • उधम सिंह नगर
  • अल्मोड़ा
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बागेश्वर
  • चमोली
  • चंपावत
  • पिथौरागढ़
  • रुद्रप्रयाग
  • टिहरी गढ़वाल
  • उत्तरकाशी

गृह मंत्रालय के आदेश के बाद क्या प्रभाव पड़ेगा

गृह मंत्रालय के ताजा आदेश के बाद रेड जोन में पहले की तरह बंदी रहेगी. सख्ती को और ज्यादा बढ़ाए जाएगा.साइकिल रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी और कैब सेवाएं नहीं चलेगी. एक जिले से दूसरे जिले के बीच बस सेवाएं बंद रहेंगी. स्पा, सैलून और नाई की दुकानें बंद रहेंगी. पूरे देश में रेल, जहाज मेट्रो सेवा और एक राज्य से दूसरे राज्य में आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा. स्कूल, कॉलेज और एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे.

ऑरेंज जोन में ऐसा होगा लॉक डाउन का हाल

ऑरेंज जोन में बसों का परिचालन बंद रहेगा. कैब के संचालन की अनुमति दी जाएगी. कैब में ड्राइवर के साथ एक ही यात्री बैठ सकेगा. ऑरेंज जोन में इंडस्ट्रियल एक्टिविटी शुरू की जाएगी और कंपलेक्स भी खोल दिए जाएंगे.

ग्रीन जोन का क्या होगा?

देशभर को तीन जोन में बांटा गया है जिनको रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन नाम दिया गया है. ग्रीन जोन में सभी बड़ी आर्थिक गतिविधियां शुरू की जाएंगी. वर्तमान आदेश के अनुसार ग्रीन जोन के 307 जिलों में बसें चलेंगी. लेकिन बसों की क्षमता 50% से ज्यादा नहीं होने दी जाएगी. इसका सीधा सीधा मतलब है कि यदि किसी बस में 50 सीटें हैं तो उसमें से 25 से ज्यादा यात्री नहीं बैठ पाएंगे. डिपो में भी 50% से ज्यादा कर्मचारी काम पर नहीं आएंगे. इन जिलों में नाई की दुकानें, सैलून समेत अन्य जरूरी सेवाओं और वस्तुएं उपलब्ध कराने वाले संस्थान भी 4 मई से खुल जाएंगे. लॉक डाउन के दौरान सिनेमा हॉल, मॉल, जिम, स्पोर्ट्स कंपलेक्स आदि बंद रखे जाएंगे.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.