देहरादून. सरकार की नीतियों से नाराज़ एक रिक्शा चालक ने अपनी ई रिक्शा में आग लगा दी. रिक्शा चालक ने उत्तराखंड सरकार पर छल करने और गरीबों के साथ मजाक करने का आरोप लगाया.
देहरादून की सड़क उस समय थम गई जब एक रिक्शा चालक ने अपने ई रिक्शा में आग लगा दी. सरकारी बेरुखी से नाराज़ ई रिक्शा चालक ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उसका कहना था कि सरकार की डबल पॉलिसी रिक्शा चालकों के साथ मज़ाक है. चालक ने आगे कहा कि सरकार ने पहले प्रदूषण कम करने के नाम पर गरीब लोगों से ई-रिक्शा खरीदवा लिए और अब उनको शहर में चलने से रोक रही है. चालक ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि, “सरकारी प्रोत्साहन के चलते मैंने यह रिक्शा खरीद लिया था. मैन लोन पर यह रिक्शा ली थी लेकिन सरकार ने अब ई-रिक्शा को मुख्य मार्गों पर चलाने से प्रतिबंधित कर दिया. इसकी किश्त भी नही निकल पा रही है”. उसने मौके पर मौजूद मीडिया को बताया कि पिछले 4किश्तों को वह भर नही पाया है. चालक ने नम आंखों से कहा कि क्या हमको ऐसी ही स्मार्ट सिटी चाहिए !
मौके पर मौजूद अन्य रिक्शा चालकों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार प्रदूषण फैलाने वाली विक्रम की लॉबी से दबाव में है. यहां जान लेना जरूरी है कि शहर में चलने वाले तकरीबन 80% विक्रम विभिन्न पार्टी के नेताओं द्वारा ठेके पर चलाए जा रहे हैं.

Add Comment