लखनऊ. प्रदेश सरकार द्वारा सभी प्रकार के राशन कार्डों पर 15 से लेकर 26 अप्रैल 2020 तक की समय अवधि में 05 किलो ग्राम चावल प्रति यूनिट की दर से वितरित होना शुरू हो गया है. बिना भुगतान यानी बिलकुल निःशुल्क मिलने वाले राशन को लेकर जहां प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की है वहीं ग्राहकों में भी उत्साह देखा जा रहा है.
कोविड – 19 महामारी के दृष्टिगत घोषित प्रधान मन्त्री गरीब कल्याण अन्न योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में खाद्यायुक्त ने 8 अप्रैल को पत्र लिखकर उसके अनुपालन के आदेश जारी किये थे जिसका पालन आज सुबह से शुरू हो गया. हालांकि सभी प्रकार के राशन कार्ड पर फ़िलवक्त प्रति यूनिट 5 किलो चावल उपलब्ध करवाया जा रहा है.
इससे पूर्व केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से 15 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्रत्येक राशन कार्ड पर चाहे वह बीपीएल हो या फिर पात्र गृहस्थी सभी पर 5 किलो चावल प्रति यूनिट देने का एलान किया था.



Add Comment