नयी दिल्ली : लॉक डाउन का आज अंतिम दिन है. माना जा रहा है कि थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉक डाउन को लेकर कोई बड़ी घोषणा करेंगे इससे पहले ही केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों आम लोगों को बड़ी राहत दी है. कोरोना महामारी के कारण चल रहे लॉक डाउन के कारण सरकार ने अटल पेंशन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह कटने वाली राशि पर 30 जून तक छूट दी है. यानी आप सितंबर तक इस राशि को नहीं भरेंगे तो भी कोई दिक्कत नहीं होगी.
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी ने एक आदेश जारी कर जानकारी दी है कि अटल पेंशन योजना के ऑटो डेबिट कार्ड पर 30 जून तक की छूट दी गयी है. अब 30 जून तक चाहे तो लाभार्थी इसका फायदा ले सकते हैं.
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पीएफआरडीए ने साथ ही यह भी कहा है कि अगर अटल पेंशन योजना के उपभोक्ता इस न काटे गए पैसे को अगर 1 जुलाई से लेकर 20 व 30 सितंबर 2020 के बीच डिपॉजिट कर अपने अटल पेंशन योजना अकाउंट को नियमित करते हैं तो उनसे दंडस्वरूप कोई ब्याज नहीं वसूला जाएगा.
इतने लोगों को होगा लाभ
सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना अटल पेंशन योजना के 31 अक्टूबर तक देशभर में 1.9 करोड़ उपभोक्ता हैं जो इस योजना का लाभ ले रहे हैं.
परिसंपत्ति बढ़ी-
राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के प्रबंधन अधीन कुल परिसंपत्तियां 31 मार्च 2020 तक 4.17 लाख करोड़ पर पहुंच गयी. इस तिथि को इन योजनाओं के तहत पंजीकृत पेंशन-योजना-अंशधारकों की संख्या लगभग 3.45 करोड़ थी. पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च 2020 को केंद्र सरकार के 21.20 लाख और राज्य सरकारों के 47.54 लाख कर्मचारी एनपीएस के सदस्य थे.
क्या है अटल पेंशन योजना
मोदी सरकार ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों को लाभ की दृष्टि से इस योजना को शुरू किया था. इस योजना में 20-40 साल के मजदूर अपना पैसा जमा करा सकते हैं. मोदी सरकार ने यह योजना मई 2015 में शुरू की थी.

Add Comment