देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है. वर्तमान में संख्या 48 लाख के करीब पहुंच गई है. इतना ही नहीं संक्रमण के कारण तकरीबन 80000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखकर अब लॉक डाउन की मांग धीरे-धीरे उठने लगी है. सोशल मीडिया पर लोग कंप्लीट लॉकडाउन की मांग करने लगे हैं.
इसी बीच सोशल मीडिया पर नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी एनडीएमए के लेटर पैड पर एक आदेश वायरल हो रहा है जिसमें अथॉरिटी ने सरकार को पूरे देश में 25 सितंबर की मध्य रात्रि से 46 दिन के लॉक डाउन लगाने के लिए निर्देशित किया है. सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं.
पूरे मामले पर प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो सामने आया है. प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने एनडीएमए के कंप्लीट लॉकडाउन के आदेश को फर्जी करार दिया है और इस तरह के किसी भी निर्देश या आदेश से इनकार किया है.
दावा: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी की ओर से सरकार को 25 सितंबर से लॉकडाउन करने लगाने के लिए निर्देशित किया गया है.
पीआईबी फैक्ट चेक: यह आदेश पूरी तरह से भ्रामक व फर्जी है. एनडीएमए की ओर से दोबारा लॉकडाउन लगाने को लेकर कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है.

Add Comment