देश कोरोना महामारी के चलते एक लंबे समय तक लॉकडाउन के बाद अनलॉक की दिशा में आगे बढ़ रहा है. देश पर चौथे चरण का अनलॉक चल रहा है. इंसानी जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए सरकार ने छूट के रास्ते को अपनाया है लेकिन लोग इस छूट को अतिक्रमण के रूप में प्रयोग करते हैं.
यदि आपसे सेल में छूट के नाम पर जान जोखिम में डालने की बात कही जाए तो आपका जवाब ना होना चाहिए लेकिन चेन्नई में एक दुकान पर ₹9 की टीशर्ट खरीदने के लालच में लोगों ने ना केवल सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई बल्कि जान जोखिम में डालकर हुजूम के रूप में इकट्ठा हो गए.
दरअसल, चेन्नई के रोयापेट्टा के डॉक्टर बेसेंट रोड पर एक कपड़े की दुकान पर बीते शुक्रवार को सेल लगी थी. दुकानदार कीमत कम करके अपना स्टॉक को नील करना चाहता था इसीलिए उसने ₹999 में 10 शर्ट और ₹9 में एक टी-शर्ट का ऑफर निकाला. द न्यूज़ मिंट के मुताबिक दुकानदार हाल में खोली अपनी दुकान का स्टॉक क्लियर करना चाहता था.
सस्ते का लालच लोगों के मन में भर गया और कोरोना के डर को दरकिनार कर बिना मास्क के भीड़ के रूप में लोग दुकान पर पहुंच गए. जिन लोगों ने मास्क लगा रखा था वह भी किसी दिखावे से कम नहीं था.
मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की. ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के जोनल अधिकारी ने बताया कि दुकान के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी इसलिए दुकान को सील कर दिया गया है. दुकानदार की याचिका के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. फिलवक्त पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है लेकिन दुकान अस्थाई तौर पर सील है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment