देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसी बीच स्कूल खोले जाने की चर्चा को बल मिला है. इसलिए कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर स्कूल खोलने के लिए मैसेज वायरल हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि सरकार 21 सितंबर से स्कूलों को खोलने की तैयारी में है. दावे के चलते भ्रम की स्थिति बनी हुई है.
मैसेज का वायरल फैक्ट चेक प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो की टीम ने किया है जिसमें मैसेज को पूरी तरह से फैक बताया गया है.
वायरल मैसेज का दवा क्या है?
दावा: व्हाट्सएप के एक फॉरवर्ड मैसेज में शिक्षा मंत्री के हवाले से दावा किया जा रहा है कि 21 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जाएंगे.
पीआईबी फैक्ट चेक: प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो की टीम ने मैसेज चेक किया और बताया शिक्षा मंत्री ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. अनलॉक 4 गाइडलाइंस के मुताबिक कक्षा 9 से कक्षा 12 के छात्र शिक्षकों से परामर्श के लिए स्कूल जा सकते हैं.
क्या है अनलॉक 4 के दिशा निर्देश
गृह मंत्रालय के 29 अगस्त के देश को अनलॉक करने के चौथे चरण में जारी दिशानिर्देश के मुताबिक 7 सितंबर से मेट्रो ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से संचालित करने की अनुमति दी गई थी. वहीं 21 सितंबर से 100 व्यक्तियों से अधिकतम के साथ सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति दी गई है. हालांकि स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान 30 सितंबर तक बंद रहेंगे. कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए कुछ छूट दी गई है.
30 सितंबर तक नियमित कक्षा गतिविधि के लिए स्कूल कॉलेज शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे. गृह मंत्रालय के मुताबिक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 50% तक शिक्षण प्रशिक्षण कर्मचारियों को ऑनलाइन शिक्षा, काउंसलिंग से संबंधित कार्य के लिए स्कूलों में बुलाया जा सकता है.

Add Comment