MUKESH GIRI
सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. भोर होते ही पुलिस का अचानक हूटर और सायरन जोर-जोर से बोलने पर लोगों में हैरानी हो गई. हैरान परेशान लोग सायरन की आवाज सुनकर बाहर निकल पड़े लेकिन जो मंजर देखा उसके बाद से मुक्त कंठ से पुलिस की तारीफ करने लगे.
दरअसल, थाना मंडी के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत ग्राउंड जीरो पर रहकर अपने क्षेत्र के लोगों को विश्वास दिलाना चाहते थे कि पुलिस हर पल उनके साथ है. भोर में इस जबरजस्त गस्त को लेकर लोग जहां पुलिस की चर्चा कर रहे हैं वहीं पुलिस की पेट्रोलिंग गैंगस्टर और गुंडों को मन में भय पैदा करने के लिए भी एक अचूक तरीका मानी जा रही है.
सुबह के 4:30 बजे पुलिस एस्कॉर्ट में सभी पार्टियों का मिलन हुआ. तोता चौक, सरदार कॉलोनी आदि क्षेत्रों में जबरदस्त पेट्रोलिंग हुई. हूटर बजते रहे. इतना ही नहीं लेपर्ड मोबाइल की टीम भी पूरी रात गस्त में लगी रही.
उच्च अधिकारियों के अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करने के आदेश के अनुपालन में मंडी प्रभारी बिजेंदर सिंह रावत ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि लापरवाही की थाने में जगह नहीं है. अपराधियों को हर हाल में सलाखों के पीछे ही जाना होगा.

Add Comment