कस्बा छुटमलपुर की हरिजन कालौनी गली नम्बर 4 मे कोटेदार सामाजिक दूरी कराने मे विफल।
झुंड बनाकर खड़ी देखी महिलाएं।घेरा खींच कर व्यवस्था बनाने में नाकामयाब कोटेदार।
छुटमलपुर./सहारनपुर. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समस्त देशवासियों से सामाजिक दूरी का पालन करने का आह्वान कर चुके हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में सामाजिक दूरी के दिशा निर्देश पूरे प्रदेश में जारी कर दिए हैं. जनपद सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने पूरे जनपद में आपस मे सामाजिक दुरी का पालन कराने का आदेश जारी किया हुआ है. 1 अप्रैल को सरकार की घोषणा के अनुसार पूरे जनपद में राशन वितरण हो रहा है.
थाना फतेहपुर कस्बा छुटमलपुर के अंतर्गत पड़ने वाले तीन कोटेदार भी लाभार्थियों को राशन वितरित कर रहे हैं. जिनमे हलवाना रोड पर छोटे समूह में लाभार्थियों को बुलाकर राशन वितरित किया गया. ऐसा ही कुछ महाराणा प्रताप कालोनी गली नंबर 3 में देखने को मिला जहां कोटेदार द्वारा लाभार्थियों को घेरा खींचकर सामाजिक दूरी बनाए रखने और छोटे समूह में बुलाया गया. इसके अलावा हरिजन कालौनी गली नम्बर 4 मे कोटा धारक मैमर्स विनोद कुमार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान ग्राहकों में सामाजिक दुरी बनवाने में नाकामयाब रहा.यही नहीं राशन वितरण की दुकान पर राशन लेने पहुंच रहे लाभार्थियों में भी जागरूकता की कमी साफ नजर आ रही है. किसी प्रकार की कोई भी सावधानी न तो कोटेधारक के द्वारा और ना ही लाभार्थियों के द्वारा बरती जा रही है.
रिपोर्टर-डाॅ.अमित सेन/ अभिषेक सिंह

Add Comment