सहारनपुर. हिमाचल, उत्तराखंड और हरियाणा से लगे हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक ही दिन में 23 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है.
लखनऊ भेजे गए ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद से मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी एस सोढ़ी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज आई रिपोर्टों में 23 मामले कोरोनावायरस के आए हैं. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सभी को कोविड-19 हॉस्पिटल भेजा जा रहा है.
इससे पूर्व 20 मामले कोरोना पॉजिटिव के थे.आज सुबह 10 मामले पॉजिटिव आए फिर दोपहर में दो मामले और पॉजिटिव आए जबकि एक व्यक्ति की दोनों बार रिपोर्ट यानी पहले मेरठ से और फिर लखनऊ से पॉजिटिव आई. कुल मिलाकर शाम तक यह आंकड़ा 33 था जो देर शाम होते होते 11 नए रिपोर्ट आने के बाद 44 हो गया.
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
इसके बाद प्रशासन ने जनपद में 14 इलाकों को सील कर दिया है प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा है कि सभी को जरूरत की वस्तु उनके घर पर ही पहुंचाई जाएगी. किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी.
इससे पहले सहारनपुर में सात इलाके सील किए गए थे लेकिन नए मामले आने के बाद अब इसकी संख्या बढ़ाकर 14 कर दी गई है. जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी खुद हॉटस्पॉट इलाकों का निरीक्षण कर जायजा ले रहे हैं.
जनपद के 14 हॉटस्पॉट घोषित कर सील किये गए
नए मामलों की पुष्टि होने के बाद से जिला प्रशासन ने जनपद के 14 इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील दिया है, जिनमें थाना चिलकाना, थाना कुतुबशेर, थाना मंडी, थाना जनकपुरी, थाना रामपुर मनिहारान, थाना तीतरों, थाना गंगोह, थाना देवबंद और थाना देहात कोतवाली के इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील किया गया है. और सख्ती बढ़ा दी गयी है.






Add Comment