बेंगलुरु. बेटी के देशद्रोह पर पिता का गुस्सा फूट पड़ा, और उसने बेटी के लिये कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. बेंगलुरु में एआईएम आई एम के द्वारा सीए के खिलाफ बुलाई गई रैली के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना अब संकट में पड़ गई है. अमूल्या के परिवार ने उससे अपना पल्ला झाड़ लिया है.
पिता वाजी ने अपनी बेटी से नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार से उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. वाजी ने कहा कि वह अमूल्य के लिए किसी भी प्रकार से मदद के लिए आगे नहीं आएंगे और उससे उनका कोई नाता नहीं है. उन्होंने कहा कि मैंने उसको इस प्रकार की गतिविधि से दूर रहने को कहा था लेकिन उसने मेरा कहा नहीं माना.
पिता के इस बयान के बाद सरकार ने अमूूूल्या के संबंधों और उसकी जहरीली मानसिकता की खोज करनी शुरू कर दी.मामले पर खुद कर्नाटक के सीएम बीएस येदुरप्पा ने कई खुलासे किए हुए कहा की अमूल्य का लिंक नक्सली है, सरकार इसकी जांच करायेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा है एंगल से होगी जांच, कड़ी कार्रवाई के संकेत
कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने पूरे मामले पर कहा कि ऐसा लगता है कि युवती का संबंध नक्सलियों से रह चुका है. यह जानना जरूरी है कि उसके पीछे कौन से संगठन हैं और उसे कौन पोषित कर रहे हैं? यदि हमने उन संगठनों पर कार्रवाई नहीं की, तो चीजें रुकेंगी नहीं. अमूल्या ने फेसबुक पर बहुत पोस्ट शेयर किये हैं. पुलिस इसकी भी जांच कर रही है. यही नही पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने कहा कि आयोजकों पर कार्रवाई होगी. आयोजकों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए.
अमूल्या के वीडियो वायरल, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का अनुमान
रैली के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी कर अमूल्य लियोना ने खूब चर्चा बिटोर ली है. अमूल्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. वीडियो में अमूल्या कह रही हैं कि वह अकेले नहीं हैं, वह जो कहती और करती हैं, उसके लिए बहुत सारे लोग काम करते हैं….वह मात्र चेहरा हैं…यह वीडियो ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाए जाने के पहले का है जो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
नारेबाजी के बाद निशाने पर ओवैसी और अमूल्या
अमूल्या के कुबूलनामा वाली वीडियो के वायरल होने के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी के चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी पर भी लोग निशाना साध रहे हैं. अमूल्या के घर पर भी लोगों ने हमला किया, जिसके बाद उसके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अमूल्या वीडियो में कहती नजर आ रही है कि मैं जो भी आज करती दिख रही हूं… वो मैं नहीं कर रही हूं..मैं सिर्फ इसका चेहरा बन चुकी हूं… मीडिया का इसमें हाथ है…लेकिन मेरे पीछे बहुत सारे अडवाइजरी कमिटियां काम में लगी हुईं हैं. वो जो सलाह देते हैं उसी पर मैं काम करती हूं. स्पीच में क्या बोलना है….क्या पॉइंट्स हैं…कॉन्टेंट टीम इसके लिए काम करती है. बहुत सारे सीनियर ऐक्टिविस्ट इसके पीछे हैं…
जानिए कौन है अमूल्या
19 वर्षीय अमूल्या बेंगलुरु के एनएमकेआरवी महिला कॉलेज से बीए जर्नलिज्म की पढ़ाई कर रही है. वह एक रिकॉर्डिंग कंपनी में ट्रांसलेटर के तौर पर भी काम कर चुकी है. वह ‘अलनोरोन्हा’ के नाम से फेसबुक पेज चलाती है. बता दें बेंगलुरु में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एक रैली के दौरान गुरुवार को अमूल्या लियोना ने मंच से ही तीन बार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये थे. इस दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी वहां मौजूद थे. अमूल्या फ़िलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है.

Add Comment