COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

बोल वचन खास

लोगों के सिर का दर्द बने मोहल्ले के धोनी और कोहली, लोगों में रोष

सहारनपुर. कोरोना को हराने के लिए पीएम मोदी की अपील और प्रशासन का दबाव दोनों काम आ रहा है. लोग खुद से भी पीएम की अपील के बाद लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं. घरों में हैं.
बावजूद घरों में रहने के भी लोग खुद को सुरक्षित महसूस नही कर रहे हैं. इसका कारण हैं मोहल्ले के होनहार क्रिकेटर. यह क्रिकेटर अचानक बढ़ गए हैं. शोशल डिस्टेंसिंग को धता बताकर पूरे दिन आपस मे मिलकर क्रिकेट खेलते हैं. मोहल्ले के धोनी और कोहली से मोहल्ले के लोग ही परेशान हैं.
कोरोना के कहर से बचाने और बचने की लड़ाई भारत लड़ रहा है. सामाजिक दूरी अभी तक एकमात्र विकल्प के रूप में नज़र आई है. लेकिन ये मोहल्ला क्रिकेटर किसी भी बात को मानने को तैयार नही हैं. लॉक डाउन को मज़े की तरह जीने की चाहत ने मोहल्लों में रहने वालों की समस्या बढ़ा दी है.
कई जगह जहां क्षेत्र के लोगों ने इनको रोकने की कोशिश की वहां विवाद भी गहरा गया. ऐसे में लोगों में डर बना हुआ है. इतना ही नहीं अचानक से बाहर दूसरे शहरों में काम काज करने वाले अपने शहर लौट आये हैं और बिना किसी जांच के लोगों में घुल मिल भी रहे हैं. माने जागरूकता के नाम पर बिलकुल शून्य. ऐसे में लोग पुलिस की ओर निहार रहे हैं. लोगों का कहना है कि पुलिस ही इन मोहल्ला छाप खिलाड़ियों से मुक्ति दिला सकती है.