सहारनपुर: लंबे समय से बिजली का बिल ना आने के चलते सुकून महसूस करने वाले विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग ने अब जोर का झटका दिया है. विभाग ने एकमुश्त बिल जारी करने शुरू कर दिए हैं.
लॉकडाउन-4 में कई छूट मिलने के बाद अब बिजली का बिल को देख उपभोक्ताओं को करंट लगने लगा है. विद्युत वितरण कंपनियों ने शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं के घरों में रीडिंग लेकर एकमुश्त बिल जारी करना शुरू कर दिया. दो से ढाई माह की एक साथ रीडिंग से बिल उच्चतम स्लैब पार कर रहा है. इस तरह विद्युत वितरण कंपनियों ने उपभोक्ताओं की जेब काटनी शुरू कर दी है और उपभोक्ता खुद को ठगा महसूस कर रहा है. लॉकडाउन में गरीबों समेत आमजन को राहत दे रही सरकार ने भी अभी इस ओर ध्यान नहीं दिया है. लॉकडाउन शुरू होने पर मार्च के पहले पखवारे में रीडिंग लेकर फरवरी माह के बिल जारी किए गए थे. 22 मार्च को जनता कर्फ्यू एवं इसके बाद लाकडाउन शुरू हो जाने के चलते उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने आदेश जारी कर डोर टू डोर मीटर रीडिंग, बिल वितरण एवं जमा काउंटरों को खोलने पर रोक लगा उपभोक्ताओं के मोबाइल व ई-मेल पते पर बिल भेजे थे. उपभोक्ताओं को इन बिलों का आनलाइन भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया गया था. कोविड-19 लाकडाउन के चलते दो माह से देश प्रदेश में काम धंधे बंद हैं. रोजी रोटी का संकट देख सरकार गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न व बैंक खातों में पैसे भेज मदद कर रही है. दूसरी ओर विद्युत वितरण कंपनियों ने शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं के घरों में दो-ढाई माह बाद एकमुश्त रीडिंग लेकर बिल जारी करना शुरू किया है. ऐसे में रीडिंग के उच्चतम स्लैब पार करने के कारण उन्हें दो से ढाई गुना बिल थमाए जा रहे हैं.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment