COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

टॉप न्यूज़

UTTAR PRADESH: मई की तरह जून में भी निशुल्क मिलेगा राशन, जानिए किसको होगा लाभ?

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार मई की तरह है जून में भी दैनिक मजदूरों को भरण-पोषण के लिए निशुल्क राशन उपलब्ध कराएगी. इसके लिए अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने सरकार के निर्देश पर आदेश जारी कर दिए हैं.
उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के कारण दैनिक रूप से काम करने वाले मजदूरों के सामने भरण-पोषण की समस्या है जिसको देखते हुए खाद्य एवं रसद विभाग के शासनादेश के मुताबिक विभिन्न श्रेणी के व्यक्तियों को एक माह का निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जाएगा.


उन्होंने अपने आदेश में स्वीकृति देते हुए लिखा है कि मई महीने के तरह ही जून के महीने में भी दैनिक मजदूर, लाल श्रेणी के राशन कार्ड धारक, श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूर, मनरेगा के तहत पंजीकृत मजदूर और नगर निगम/ नगर पालिका से पंजीकृत मजदूरों को निशुल्क निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जाएगा.