नई दिल्ली. लॉक डाउन 5.0 आज पूरे दिन मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक ट्रेंड करता रहा. लॉक डाउन फाइव पॉइंट जीरो को लेकर तमाम तरह के तर्कों के साथ इसके लगने की संभावनाओं को चैनलों द्वारा दिखाया जाता रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि लॉक डाउन 4.0 के बाद लॉक डाउन 5.0 आना तय है. जानकारों के मुताबिक जून-जुलाई में कोरोनावायरस मामले और बढ़ेंगे इसी बीच गृह मंत्रालय ने इस पूरी खबर को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है और खबरों को गलत बताया है जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 6387 नए मामले आए और 170 लोगों की मौत की बात बताई गई है. कोरोनावायरस के प्रभाव के चलते मामले बढ़कर 1 लाख 53 हज़ार तक पहुंच गए हैं वही मरने वालों की संख्या भी 4337 से ऊपर है.
कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए संभावना बनी हुई है कि देश में लॉक डाउन फाइव पॉइंट जीरो लागू किया जाएगा. देश जानना चाहता है कि कोरोनावायरस के 2 महीने से ज्यादा गुजर जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए क्या नया रास्ता दिखाते हैं. आर्थिक मंदी से लेकर कोरोना से संकट के बचाव के प्रधानमंत्री के क्या सुझाव होंगे या क्या रास्ते अपनाए जाएंगे? इस पर लोगों में जिज्ञासा बनी हुई है. इतना ही नहीं लॉक डाउन फाइव पॉइंट जीरो के स्वरूप की भी चर्चाएं तेज होने लगी हैं. बे पटरी हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी के साथ चौथे चरण में सरकार ने काफी छूट दी है. माना जा रहा है कि पांचवा चरण यदि लागू होता है तो छूट को और भी बढ़ाया जाएगा लेकिन प्रभावित शहरों में छूट ना के बराबर होगी.
इन सभी संभावनाओं से अलग गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर लॉक डाउन 5.0 पर मंत्रालय की राय रखी है. उन्होंने कहा है कि लॉक डाउन 5.0 को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. मीडिया में चल रही खबरों को लेकर गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है और कहा है कि ऐसी खबर चलाना गलत है और गैर जिम्मेदाराना है. ऐसी किसी भी खबर की पुष्टि गृह मंत्रालय नहीं करता है.
गृह मंत्रालय के बयान के बाद ट्रेंड कर रहा लॉक डाउन 5.0 पर दो तरह की प्रतिक्रिया आने लगी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या निर्णय लेते हैं और राष्ट्र को अपने संबोधन में कोरोना वायरस से बचाव और देश को मंदिर से निकालने के लिए क्या सुझाव रखते हैं?

Add Comment