सहारनपुर/ उत्तर प्रदेश. लॉक डाउन के चलते यातायात और परिवहन बंद होने के कारण सबसे बड़ी समस्या मजदूरों के साथ और प्रवासी मजदूरों के साथ गहरा गई है. सरकारी प्रयासों के बाद भी आए दिन मजदूर पैदल ही अपने घरों के लिए चल दे रहे हैं. हालांकि रास्ते में उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है बावजूद इसके प्रवासी मजदूर हर हाल में अपने घर पहुंचना चाहते हैं.
जनपद सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर पुलिस चौकी के पास आज हंगामा खड़ा हो गया. दरअसल पंजाब और हरियाणा की ओर से प्रवासी मजदूर अपने घरों की ओर लौट रहे थे उन्हें शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर सहारनपुर पुलिस द्वारा रोका गया जिससे नाराज होकर प्रवासी मजदूरों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया और जमकर हंगामा काटा. स्थानीय थाना पुलिस के समझाने बुझाने पर भी प्रवासी मजदूर मानने को तैयार नहीं थे जिसके बाद एसपी देहात विद्यासागर मिश्र मौके पर पहुंचे और मजदूरों को समझा-बुझाकर बमुश्किल शांत कराया. एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने सभी प्रवासी मजदूरों से बात कर उनको राधा स्वामी मेजर सेंटर पर पहुंचवाया.
इससे पहले शाहजहांपुर पुलिस चौकी के पास हरियाणा की तरफ से लौट रहे मजदूरों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया और कहा
“हम हरियाणा से यूपी में आते हैं तो यूपी पुलिस वाले हरियाणा बॉर्डर पर छोड़ आते हैं फिर हरियाणा वाले भी हमको नहीं लेते तो हम कहां जाएं?”
प्रवासी मजदूरों की पीड़ा का अंदाजा उनके शब्दों से लगाया जा सकता है. घर पहुंचने की जिद से कई बार जान पर बन आती है. देश में प्रवासी मजदूरों के लौटने की ऐसी तस्वीरें आ रही हैं जो अंतरात्मा को झकझोर देने के लिए काफी हैं.
प्रवासी मजदूरों के संबंध में एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने कहा कि













Add Comment