लखनऊ. कोरोना कॉल में जहां आर्थिक, व्यापारिक, सामाजिक तमाम तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं इसी बीच देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश से राहत भरी खबर आई है. केंद्र सरकार की एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने की योजना की घोषणा के 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश सरकार ने इतिहास रच दिया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग एमएसएमई के लिए आर्थिक पैकेज मिलने के 24 घंटे के अंदर यूपी में एमएसएमई सेक्टर के 56714 लोगों को एकमुश्त 2002 करोड़ रुपए के लोन दे दिया है. योगी आदित्यनाथ ने बड़ी संख्या में इतनी बड़ी राशि लोन देने का रिकॉर्ड भी अपने राज्य उत्तर प्रदेश के नाम करवा लिया. उत्तर प्रदेश एमएसएमई को मजबूत करने वाला पहला राज्य बन गया है.
पहले से चल रही थी महाअभियान की तैयारी
योगी सरकार एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने की तैयारी पहले से ही कर चुकी थी. योगी आदित्यनाथ ने महा अभियान शुरू करते हुए नारा दिया उसके अनुसार “यूपीआईए उद्योग लगाइए और 1000 दिनों की समयावधि के भीतर आखिरी 100 दिनों में आवेदन कर एनओसी पाइए” उद्योग को मजबूत करने के इस मंत्र में पर्यावरण के नियमों को छोड़कर सभी नियम आसान किए गए हैं. व्यवसाय करने वाले उद्यमों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए हर हाथ को रोजगार देने का महा अभियान उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू किया है.
स्वदेशी का आह्वान और चीनी सामान का किनारा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर की प्रशंसा करते हुए कहा कि गोरखपुर के टेराकोटा में चीन से बेहतर मूर्तियां बनाने का हुनर है. उन्होंने कहा देश का सबसे बड़ा एमएसएमई सेक्टर यूपी में है. सरकार उद्यमियों को प्रोत्साहन देने की कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दिवाली में चीन और गौरी गणेश की मूर्तियां ना आएं.
पलायन के कलंक को हटाने का अवसर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि हम कामगारों व श्रमिकों को यूपी की ताकत बनाएंगे. यह हमारे लिए पलायन का कलंक हटाने का भी बड़ा अवसर है इसलिए हम कामगारों व श्रमिकों की घर वापसी सुनिश्चित कराने के साथ ही उनकी स्किलिंग की स्केलिंग भी कर रहे हैं.
प्रदेश सरकार का उत्तर प्रदेश के उद्यमियों के लिए आज का दिन बृहस्पतिवार अच्छा रहा. निश्चित ही सरकार की सहयोग राशि के बाद से छोटे व्यापारी बड़े व्यापार को अंजाम दे पाएंगे.













Add Comment