सहारनपुर: किसी खुराफाती व्यक्ति ने एक बंदर के मुंह पर प्लास्टिक की रस्सी बांध दी है, जिससे उसके जीवन पर बन आयी है.
थाना सदर बाजार अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में एक बंदर के मुंह पर किसी खुराफाती ने प्लास्टिक की रस्सी बांध दी है. मुहं पर रस्सी बंधी होने के कारण पीछे तीन दिन से बंदर कुछ भी खा पी नही सका है. बंदर की इस पीड़ा को देखते हुए क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से और वन विभाग से गुहार लगाई है. लोगों ने प्रशासन अपील की है कि वह बंदर की मदद को आगे आएं.
मामले की जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से एक बंदर क्षेत्र में घूमता था जिसे कॉलोनी वासी कुछ ना कुछ खाने को दे दिया करते थे. उन्होंने बताया कि पिछले 4 दिनों से किसी खुराफाती व्यक्ति द्वारा बंदर के मुंह पर प्लास्टिक की रस्सी बांधी गई, जिससे बंदर कुछ भी खाने-पीने में असमर्थ है. लोगों ने यह भी बताया कि उन्होंने बन्दर की रस्सी खोलने की कोशिश की लेकिन वह लोगों को देखते ही पेड़ आदि पर चढ़ जाता है जिसके चलते लोग उसकी मदद नही कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि काश बेजुबान की भी जुबान होती. सभी ने एक सुर में पुलिस प्रशासन व वन विभाग की टीम से बेजुबान बंदर के मुंह की रस्सी खुलवाने की अपील की.

Add Comment