टॉप न्यूज़

Good News: यूरोपीय देशों को चुनौती देते हुए विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, ब्रिटेन-फ्रांस रह गए पीछे

नयी दिल्ली: एक लंबे समय बाद भारत के लोगों के लिए अर्थव्यवस्था को लेकर अच्छी खबर आई है. भारत ने विश्व की बिगडी हुई अर्थव्यवस्था के बीच दुनिया के सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था वाले देशों को चुनौती देते हुए उन्हें पछाड़ दिया है. इसके साथ ही भारत की गिनती अब दुनिया के सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में होने लगी है.
हमारा देश इकॉनोमी के मामले में विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो गया है. अमेरिका की एक थिंक टैंक वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की रिपोर्ट के अनुसार 2019 में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया. इसके लिए भारत ने यूनाइटेड किंग्डम(ब्रिटेन) और फ्रांस जैसी अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ दिया है. वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू ने रिपोर्ट में कहा है कि भारत एक ओपन-मार्केट इकॉनमी बन रहा है. रिपोर्ट के अनुसार ‘सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में भारत 2940 अरब डॉलर के साथ विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है. अर्थव्यवस्था को लेकर जारी यह रिर्पोट शुकुन देने वाली है.
अमेरिका के स्वतंत्र संगठन वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू एक ने कहा है कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 2830 अरब डॉलर है जबकि फ्रांस का 2710 अरब डॉलर है. पीपीपी (क्रय शक्ति समता) के आधार पर भारत का जीडीपी 10,510 अरब डॉलर है जो जापान और जर्मनी से आगे है. भारत की आबादी अधिक है बावजूद इसके प्रति व्यक्ति जीडीपी 2170 डॉलर है. जबकि अमेरिका में प्रति व्यक्ति 62,794 डॉलर है. इसके साथ ही रिर्पोट ने यह भी कहा है कि भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर लगातार तीसरी तिमाही में कमजोर रह सकती है और 7.5 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत पर आ सकती है. रिर्पोट राहत देने वाली तो है लेकिन चिंताओं को भी नजरअंदाज नही किया जा सकता है.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.