सहारनपुर. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सभी किसानों को लाभ दिये जाने के उद्देश्य से उप कृषि निदेशक ने कोविड-19 लाॅक डाउन अवधि तक कृषकों के खाता संख्या एवं आधार में संशोधन के लिए व्हाटसप नम्बर जारी किये है.
गौरतलब है कि आधार और खाता संख्या में मिस मैच होने के कारण किसानों तक योजना का लाभ मिलने में दिक्कत हो रही थी. इसी को देखते हुए उप कृषि निदेशक ने आज प्रेस रिलीज जारी की और पांचों तहसील में विभाग से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति करते हुए उनके व्हाट्सएप नंबर जारी किए. उन्होंने कहा कि किसान इन नंबरों का लाभ उठा सकते हैं और अपने खाता संख्या एवं आधार के संशोधन के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं जिससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पूरी तरह से लाभ मिल सकेगा. उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि दिए गए नंबरों पर तत्काल संपर्क कर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकते हैं.
आप भी कर सकते हैं सहयोग
किसानों की समस्या के लिए आप भी मदद कर सकते हैं. सभी जानते हैं कि अधिकतर आबादी गांव में रहती है जिनको अमूमन मोबाइल की अधिक जानकारी नहीं होती. इतना ही नहीं कई किसान ऐसे भी होते हैं जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है. ऐसे में यदि आप लोग चाहे तो किसानों की इस समस्या से उनको निजात दिला सकते हैं. आप किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए इन नंबरों के बारे में उनको जानकारी दे सकते हैं. इन नंबरों से संपर्क कर इनकी समस्या का समाधान कर सकते हैं.
क्र॰सं॰ तहसील का नाम नोडल अधिकारी सम्बन्धित कर्मचारी का नाम पद नाम मोबाईल नम्बर व्हाटसप
1 सदर उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर मनीष तरार क॰लि॰ 8954508364
2 नकुड जिला कृषि अधिकारी सहारनपुर निशान्त वशिष्ठ क॰लि॰ 8077493374
3 बेहट जिला कृषि अधिकारी सहारनपुर आदित्य कुमार कम्प्यूटर आॅपरेटर 7078239030
4 देवबन्द जिला कृषि रक्षा अधिकारी सहारनपुर मनोज कुमार क॰लि॰ 9760097920
5 रामपुर मनि॰ जिला कृषि रक्षा अधिकारी सहारनपुर सचिन कुमार क॰लि॰ 9627184420

Add Comment