सहारनपुर. नगर निगम के वार्ड नंबर 18 में गणपति वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सफाई नायकों और सफाई कर्मियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया. सम्मान से अभिभूत योद्धाओं ने कहा कि जब तक सांस में सांस है आप लोगों की सेवा करते रहेंगे.
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम के वार्ड नंबर 18 में कर्मयोद्धा सफाई कर्मियों और सफाई नायकों का सम्मान किया गया. उन्हें पुष्प माला पहनाकर और ताली बजा कर सम्मानित किया गया. इस दौरान लोगों ने अपने घरों के बाहर खड़े होकर तालियां बजाकर सफाई कर्मियों का मनोबल बढ़ाया सबसे खास बात यह रही इस सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करते हुए इस कार्यक्रम को पूरा किया गया.
इस अवसर पर सफाई नायक कमलजीत ने कहा कि जब तक सांस में सांस है आप लोगों के साथ रहेंगे.आप लोगों की सेवा करते रहेंगे. सफाई नायक संजय कुमार ने कहा कि बिना डरे हम लोग सेवा कर रहे हैं और यह सेवाएं हम लोग बिना रुके करते रहेंगे.
संस्था के अध्यक्ष बबलू लाठर ने सभी देशवासियों से अपील की कि ऐसे योद्धाओं का जो फ्रंट लाइन पर समाज की सेवा कर रहे हैं उनका सम्मान करना चाहिए. उनकी इज्जत करनी चाहिए और अपनी और से भी उन को सहयोग करना चाहिए जिससे उनका मनोबल और बढ़ सके. उन्होंने सभी कर्म योद्धाओं का ताली बजा कर सम्मान किया और देशवासियों से अपील की कि अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें. संस्था के महामंत्री सोनू सिंह ने कहा कि इन फ्रंट लाइन योद्धाओं को हम दिल से सैल्यूट करते हैं. इनके कारण ही हम लोग अपने घरों में सुरक्षित है. जिन वस्तुओं से हमें डर लगता है इन वस्तुओं को यह निडरता से हटाते हैं. समाज में सफाई कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है.
संस्था के वरिष्ठ सदस्य बॉबी राणा ने भी जनता से अपील की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें. पुलिसकर्मियों सफाई कर्मियों चिकित्सा कर्मियों का सम्मान करें. एडवोकेट राजकुमार रोहिला ने लोगों से अपील की और कहा कि अपने क्षेत्र में कर्मयोद्धा का सम्मान करें जिससे सभी का मनोबल बढ़ सके और ये कर्मयोद्धा अपने कार्य को और अच्छे से कर सकें.
स्वागत समारोह के दौरान सेवाराम, सुनील शर्मा, विकास, सोनू शर्मा, महेश पांचाल, आनंद शर्मा, मुकेश एडवोकेट, सतीश शर्मा, राहुल दुबे, सुधीर सैनी, मनीष शर्मा, नीरज शर्मा, संजीव तिवारी, रामचंद्र समेत संस्था के सभी सदस्य और क्षेत्रीय सफाई नायक और सफाई कर्मी उपस्थित रहे.




Add Comment