नई दिल्ली. कोरोना वायरस के चलते देश में लॉक डाउन है. सब कुछ बंद है लेकिन एक आदेश जारी करते हुए गृह मंत्रालय ने छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत दी है.सरकार में शनिवार से देश की सभी दुकानों खोलने का फरमान जारी किया है लेकिन साथ ही कुछ शर्तें भी लगाई है. बिना शर्तों के पालन के दुकान खोलना संभव नहीं होगा और कार्यवाही को झेलना पड़ेगा.
व्यापारियों की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने छोटे व्यापारियों को राहत देने का निर्णय लिया और इस संबंध में आदेश भी जारी किए. आदेश के अनुसार आज शनिवार से सभी दुकानें खुल जाएंगी लेकिन केंद्र सरकार ने दुकान खोलने के लिए शर्त भी रखी है.
साधारण भाषा में जानिए कौन सी दुकानें खुलेंगे
1- ऐसी सभी दुकाने जो केंद्र सरकार या राज्य सरकार के शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत रजिस्टर है यानी कि बिना रजिस्टर्ड दुकान खोलना संभव नहीं है.
2-नगर पालिका और नगर निगम के दायरे में आने वाली दुकान नहीं खुलेगी यानी कि नगर पालिका नगर निगम के अधिकार क्षेत्र को छोड़कर सभी दुकानें खुल सकती हैं. सीधे भाषा में कहें तो देहात क्षेत्रों की दुकानें आसानी से खुल जाएंगी.
3- शॉपिंग कंपलेक्स की बाहरी दुकाने आज से खुल सकती हैं शॉपिंग कंपलेक्स पर प्रतिबंध जारी रहेगा.
4- सैलून और ब्यूटी पार्लर की दुकान खोले जा सकेंगे लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना जरूरी होगा.
5- गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार हॉटस्पॉट एरिया को छोड़कर दुकान खोली जा सकेंगी.
6-गृह मंत्रालय के नए गाइडलाइन के अनुसार ग्रामीण इलाके की सभी दुकानें खुल सकेंगी लेकिन सोशल डिस्टेंस इन के पालन की बाध्यता रहेगी.
दुकान खोलने के लिए इन शर्तों का पालन करना होगा
छोटे व्यापारियों को राहत देते हुए दुकान खोलने की इजाजत केंद्र सरकार ने दी है लेकिन इसके लिए गृह मंत्रालय ने गाइडलाइंस भी तय किए हैं जिसके अनुसार
1- दुकानदार अपने यहां सिर्फ 50% कर्मचारियों से ही काम ले सकते हैं.
2- इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन दुकानदार को अनिवार्य करना पड़ेगा.
3- जो भी कर्मचारी दुकान में काम करेगा उसे मास्क और ग्लव्स पहनना अनिवार्य होगा यदि मास्क और ग्लव्स नहीं है तो वैकल्पिक मास्क पहना जा सकता है.
4-सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आदेश में कहा गया है कि लॉक डाउन के दौरान केवल वही दुकानें खुल सकेंगी जो केंद्र, राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों के अंदर रजिस्टर होंगी. इससे पहले सरकार ने सिर्फ जरूरत के सामानों के दुकान खोलने की इजाजत दी थी. लॉक डाउन के दौरान सिर्फ राशन, दवा और सब्जी की दुकान खुल रहीं थीं. लेकिन आज से सभी तरह की दुकान खुल सकेगी.
शराब की दुकानों पर जारी रहेगा प्रतिबंध
केंद्र सरकार ने शराब के प्रेमियों को झटका देते हुए अभी शराब की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है यानी कि शराब की दुकानें लॉक डाउन तक खुलने की कोई चांस नहीं है.
यहां यह जान लेना महत्वपूर्ण है कि अति संवेदनशील और हॉटस्पॉट एरिया में केंद्र सरकार का यह नियम लागू नहीं होगा.

Add Comment