NEERAJ SINGHAL
SAHARANPUR/ UTTAR PRADESH. कोरोना की बढ़ती चुनौती को देखते हुए नगर निगम ने अपना सफाई और सैनेटाईजेशन का अभियान और तेज कर दिया है. गुरुवार को जहां महानगर के दस वार्डो को पूरी तरह सैनेटाईज किया गया वहीं महानगर में बनाये गए क्वारंटीन केन्द्रों,समस्त डाकघरों व अनेक स्वैच्छिक संगठनों के कार्यालयों को भी पूरी तरह सैनेटाईज किया गया.
नगर निगम ने कोरोना की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए कमर कस ली है. नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा छह बड़ी गाड़ियों और सौ से अधिक हैंड मशीनों से महानगर को सैनेटाईज किया जा रहा है. प्रशासन द्वारा बनाये गए क्वारंटीन सेंटरों जनता रोड स्थित आशा मॉडर्न स्कूल,नकुड तिराहा स्थित इम्पीरियल हॉल, चुनैहटी फाटक स्थित मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई कैंपस व पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस को पूरी तरह आज भी सैनेटाईज किया गया. इन केंद्रों को नियमित सैनेटाईज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इनके अतिरिक्त नवीन नगर स्थित मिशनरी ऑफ चैरिटी, बाजोरिया रोड स्थित ऑल इंडिया वूमन कांफ्रेंस, मानव मंदिर, जनता रोड स्थित बाल गृह आवास व शहर के सभी डाकघरों को भी सैनेटाईज कराया गया है.
नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि निगम सफाई, सैनेटाईजेशन व चूना-मेलाथियान व ब्लीचिंग के छिड़काव में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ रहा है. कूड़े का भी लगातार उठान कराया जा रहा है. गुरुवार को बड़ी गाड़ियों से वार्ड 46, 47, 52, 54, 59, 13, 19, 38, 01 व वार्ड 05 को पूरी तरह सैनेटाईज कराया गया है. उन्होंने कहा कि सफाई नायकों व सफाई कर्मचारियों को हर गली के आखरी मकान तक सफाई व सैनेटाईजेशन करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि यदि कहीं कूड़ा उठान नहीं हो रहा है या सफाई नहीं हो रही है तो निगम में शिकायत प्रकोष्ठ के नंबर 8477008027 पर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है.







Add Comment