नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है. हालांकि इसमें राहत दी गई है लेकिन लॉक डाउन के पीरियड में आपके जीवन से जुड़े हुए कई नियम बदल जाएंगे जो आपको सीधे-सीधे प्रभावित करेंगे.
हमने इन नियमों को एक जगह लाकर आपको बताने की कोशिश की है. जान लीजिए कि कल यानी 1 जून से नियमों में क्या बदलाव होगा?
आधार कार्ड करेक्शन
आधार कार्ड को लेकर देश के नागरिकों को हो रही समस्या को देखते हुए सरकार ने अब इसके करेक्शन के काम को सीएससी को सौंप दिया है. करेक्शन की जिम्मेदारी अब देशभर में सीएससी की होगी. 1 जून से आप अपने आधार कार्ड में कोई भी करेक्शन करा सकते हैं. इसकी जानकारी पूर्व में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर दी थी और कहा था कि आधार करेक्शन अब आसानी से किया जा सकता है.
वन नेशन वन राशन कार्ड
लॉक डाउन में सबसे बड़ा बदलाव वन नेशन वन राशन कार्ड को माना जा रहा है. 1 जून से पूरे देश में यह नियम लागू हो जाएगा. इसके तहत राशन कार्ड धारक देश में कहीं से भी राशन ले सकते हैं. केंद्रीय खाद्य उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक देश में इस योजना से अब तक 17 राज्यों को जोड़ा जा चुका है. शेष राज्यों को जोड़ने की प्रक्रिया जारी है.
गैस सिलेंडर की कीमतें होंगी तय
1 जून से देशभर में गैस सिलेंडर की नई कीमत तय की जाएगी. माना जा रहा है कि गैस की कीमतों में कमी की जाएगी. पिछले माह सरकार ने प्रति सिलेंडर 14 रूपये की कमी की थी.
ईएमआई में मिलेगी राहत
लॉक डाउन के चलते लोगों की अर्थव्यवस्था के बिगड़ने के कारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ईएमआई में 3 महीने की अतिरिक्त राहत दी है. पहली राहत 1 जून को खत्म हो रही थी लेकिन नई राहत मिलने के बाद से अब यह 31 अगस्त तक जारी रहेगी यह योजना भी कल से लागू होगी.
रेलवे चलाएगी 200 ट्रेन
देश के इतिहास में पहली बार थमें रेल के पहिए फिर से पटरी पर दौडेंगे. 200 ट्रेन रेलवे कल से पटरी पर उतार देगी जिसके लिए आईआरसीटीसी के वेबसाइट से टिकट बनवाया जा सकता है.
बढ़ेंगे पेट्रोल की कीमत
देश के कई राज्यों में 1 जून से पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि की जाएगी. लोक डाउन में परिवहन के बंद होने के चलते डीजल और पेट्रोल का उपयोग कम था. माना जा रहा है कि परिवहन चालू होने के बाद से पेट्रोल की मांग बढ़ेगी जिसके चलते डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ेगी.









Add Comment